Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chanakya Niti: बनना चाहते हैं बेहतरीन टीम लीडर, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों पर जरूर करें गौर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 04:41 PM (GMT+05:30)

    Chanakya Niti आचार्य चाणक्य की सहायता से चन्द्रगुप्त मौर्य ने धनानंद को हराकर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। अतः आचार्य चाणक्य न केवल महान राजनीतिज ...और पढ़ें

    Chanakya Niti: बनना चाहते हैं बेहतरीन टीम लीडर, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों पर जरूर करें गौर
    Chanakya Niti: बनना चाहते हैं बेहतरीन टीम लीडर, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों पर जरूर करें गौर

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। वे चन्द्रगुप्त मौर्य के समकालीन थे। उनकी सहायता से चन्द्रगुप्त मौर्य ने धनानंद को हराकर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। अतः आचार्य चाणक्य न केवल महान राजनीतिज्ञ थे, बल्कि कूटनीतिज्ञ भी कहलाते थे। उन्होंने नीति शास्त्र समेत कई अन्य महत्वपूर्ण रचनाएं की हैं। कोई भी व्यक्ति नीति शास्त्र का पालन कर अपने जीवन में सफल हो सकता है। अगर आप भी बेहतरीन टीम लीडर बनना चाहते हैं, तो चाणक्य की इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

    चाणक्य के विचार

    - अगर आप बेहतरीन टीम लीडर बनना चाहते हैं, तो आपका दूरदर्शी होना अनिवार्य है। बेहतरीन टीम लीडर हमेशा दीर्घकालीन फैसले लेते हैं। दूरदर्शी का मतलब भविष्य से है। अगर आप भविष्य में होने वाले परिवर्तन से अवगत होकर फैसले लेते हैं, तो आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। इससे काम भी आसान हो जाता है। अचानक से फैसले लेकर काम करने से स्टाफ पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है। अत: दूरदर्शी सोच रखें।

    - बेहतरीन टीम लीडर विषम परिस्थिति में भी घबराता नहीं है। वह समस्या से चिंतित नहीं होता है, बल्कि समाधान हेतु चिंतन करता है। अगर आप भी बेहतरीन टीम लीडर बनना चाहते हैं, तो धैर्यवान रहें। परम पिता परमेश्वर पर यकीन रखें। इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

    - ज्योतिषियों की मानें तो राशि चक्र में बारह राशियां हैं। इनमें सिंह राशि के जातक साहसी होते हैं। ये पराधीनता को स्वीकार नहीं करते हैं। इस राशि के जातक साहसी फैसले लेने से नहीं डरते हैं। अगर आप बेहतरीन टीम लीडर बनना चाहते हैं, तो साहसिक निर्णय अवश्य लें। आसान शब्दों में कहें तो अगर आप में साहसिक निर्णय लेने की क्षमता है, तो आप बेहतरीन लीडर अवश्य ही बन सकते हैं।

    खबरें और भी

    - अगर आप बेहतरीन टीम लीडर बनना चाहते हैं, तो आपका संयमी होना अनिवार्य है। मुश्किल घड़ी में मैदान पर टिकना बेहद जरूरी है। अगर आप में यह क्षमता है, तो आप अपने जीवन में सफल लीडर बन सकते हैं। मुश्किल घड़ी में पीठ दिखाने के बजाय टीम को लीड करने की कोशिश करें।

    - एक बेहतरीन टीम लीडर बनने के लिए व्यक्ति का चरित्रवान होना बहुत जरूरी है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि राजा के चरित्रवान होने से प्रजा सुरक्षित रहती है। अनदेखी करने से साम्राज्य का पतन हो जाता है। ठीक उसी प्रकार टीम लीडर का भी चरित्रवान बहुत जरूरी है।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '