Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Peepal ke Upay: पाना चाहते हैं सुख, शांति और धन, तो जरूर करें पीपल के पेड़ से जुड़े ये उपाय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 05:23 PM (IST)

    Peepal ke Upay अगर आप अपने जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सोमवार या विशेष तिथि पर पीपल पेड़ के नीचे शिवलिंग स ...और पढ़ें

    Peepal ke Upay: पाना चाहते हैं सुख, शांति और धन, तो जरूर करें पीपल के पेड़ से जुड़े ये उपाय
    Peepal ke Upay: पाना चाहते हैं सुख, शांति और धन, तो जरूर करें पीपल के पेड़ से जुड़े ये उपाय

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Peepal ke Upay: सनातन धर्म में पीपल पेड़ की पूजा करने का विधान है। धर्म शास्त्रों में निहित है कि पीपल पेड़ में देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है। अतः पीपल पेड़ की पूजा विधि विधान से की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो पीपल पेड़ की पूजा करने से न्याय के देवता शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही अशुभ ग्रहों का प्रभाव क्षीण हो जाता है। अगर आप भी सुख, शांति और धन पाना चाहते हैं, तो पीपल से जुड़े ये उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आइए, पीपल के पेड़ से जुड़े उपाय जानते हैं -

    पीपल के पेड़ से जुड़े उपाय

    - अगर कुंडली में अशुभ ग्रहों की स्थिति मजबूत है या कुंडली में कोई दोष लगा है, तो पीपल का पौधा लगाएं। साथ ही पीपल के पेड़ की सेवा करें। इससे घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही सभी दुख दूर हो जाते हैं।

    - अगर आप अपने जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सोमवार या विशेष तिथि पर पीपल पेड़ के नीचे शिवलिंग स्थापित कर नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

    - अगर आप शत्रु पर विजय प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनिवार और मंगलवार के दिन पीपल पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से शत्रुओं का दमन होता है।

    - अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन पीपल का एक पत्ता घर ले आएं। अब स्नान ध्यान करने के पश्चात पीपल के पत्ते को गंगाजल से साफ करें। अब इस पर हल्दी और दही की मदद से 'ॐ हं हनुमते नमः' लिखें। इसके बाद विधिवत पूजा करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। अंत में सुख, समृद्धि और धन की कामना कर पीपल के पत्ते को बहते हुए जलधारा में प्रवाहित कर दें।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'