Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी की रात करें ये चमत्कारी उपाय, होंगे राजा की तरह धनवान

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:54 PM (IST)

    इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi 2025) हर साल पितृ पक्ष में मनाई जाती है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने से पितरों को मोक्ष मिलता है औ ...और पढ़ें

    Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी पर करें ये काम।
    Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी पर करें ये काम।

    HighLights

    1. एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना गया है।
    2. एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है।
    3. एकादशी माह में दो बार आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Indira Ekadashi 2025: पितृ पक्ष के दौरान पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। कहा जाता है कि इस तिथि पर व्रत करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। वहीं, इस दिन को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, तो आइए उन्हें जानते हैं।

    इंदिरा एकादशी की रात करें ये उपाय (Indira Ekadashi 2025 Night Rituals)

    • तुलसी की पूजा - एकादशी की रात तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 11 बार 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।
    • पीपल के पेड़ की पूजा - पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में इंदिरा एकादशी की रात पीपल के पेड़ के नीचे जल में थोड़ा दूध मिलाकर अर्पित करें और इसके बाद एक सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
    • दक्षिणावर्ती शंख से करें ये काम - एकादशी की रात दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से घर में बरकत आती है और धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही इससे मां लक्ष्मी भी खुश होती हैं।
    • पीले फूल चढ़ाएं - भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल बहुत पसंद हैं। ऐसे में एकादशी की रात पूजा करते समय भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले वस्त्र और पीली मिठाई जरूर चढ़ाएं। इससे भगवान विष्णु खुश होते हैं और धन से जुड़ी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
    • विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ - इंदिरा एकादशी की रात भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इस पाठ से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में किस दिन होगी कौन सी देवी की पूजा? यहां जानें तिथि से लेकर सबकुछ

    यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2025: पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें इन चमत्कारी मंत्रों का जप, हर परेशानी होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।