यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jagannath Rath Yatra 2025: इन 4 भाग्यशाली राशियों को मिलती है भगवान जगन्नाथ की कृपा
जगन्नाथ रथ को बहुत ही पवित्र माना गया है, जिसमें भाग लेने के लिए हर साल भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, किन 4 राशि ...और पढ़ें

Jagannath Rath Yatra 2025 इन राशियों को मिलती है जगन्नाथ जी की कृपा।
HighLights
27 जून से शुरू हो चुकी है जगन्नाथ रथ यात्रा।
रथ यात्रा में भाग लेने पहुंचते हैं लाखों भक्त।
दिनों तक गुंडीचा मंदिर में रहते हैं जगन्नाथ जी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी शुक्रवार 27 जून से जगन्नाथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025) की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडीचा मंदिर अर्थात अपनी मौसी के घर जाते हैं। इस यात्रा की परम्परा सदियों से चली आ रही है, जिसे बहुत ही पवित्र माना गया है।
1. वृषभ राशि

भगवान जगन्नाथ को वृषभ राशि के जातक प्रिय माने गए हैं। इस राशि के जातकों को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। भगवान जगन्नाथ का कृपा से इन लोगों को अटके हुए काम भी बनने जाते हैं। स्वभाव की बात करें, तो यह जातक काफी शांत स्वभाव के होते हैं। इसी के साथ ये लोग काफी मेहनती भी होते हैं, जिस कारण इन्हें हर काम में सफलता मिलती है। भगवान जगन्नाथ की कृपा से इनका
2. कर्क राशि

कर्क राशि को भी भगवान जगन्नाथ का प्रिय माना गया है। भगवान जगन्नाथ की कृपा से इस राशि के जातक हर कठिनाई का डटकर सामना करते हैं। वहीं स्वभाव की बात की जाए, तो इस राशि के जातक काफी संवेदनशील होते हैं। भगवान जगन्नाथ के साथ-साथ इन जातकों को भगवान शिव की भी कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें - Bedi Hanuman Temple: भगवान जगन्नाथ ने जंजीरों से क्यों बांधे थे हनुमान जी, बड़ी ही अद्भुत है कथा
3. सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को भी भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा मिलती है। इनकी किस्मत हमेशा इनका साथ देती है। ये जातक अगर भगवान जगन्नाथ की भक्ति करें, तो इन्हें और भी लाभ मिल सकता है। इन्हें अपने द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा फल मिलता है। इसके साथ ही यह जातक अपने करियर में भी सफलता हासिल करते हैं।
खबरें और भी
4. तुला राशि

तुला राशि उन राशियों में से एक है, जिसे भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। इन जातकों को जीवन में सफलता मिलती है। साथ ही धन-वैभव की भी कोई कमी नहीं होती। तुला राशि के जातक बेहद न्यायप्रिय और मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं। कुल मिलाकर इन लोगों का जीवन बहुत ही खुशहाल तरीके से बीतता है।
यह भी पढ़ें - Jagannath Rath Yatra 2025: भगवान जगन्नाथ ने क्यों लिया था गजानन रूप? बेहद रोचक है वजह
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।