Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jagannath Rath Yatra 2025: रथ यात्रा के दौरान इन स्थानों में जलाएं दीपक, घर बैठें चमकाएं किस्मत

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 11:25 AM (IST)

    जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025) के दौरान जो भक्त यात्रा में शामिल नहीं हो पाएं हैं वे घर पर ही कुछ उपाय करके अपनी किस्मत चमका सकते हैं। ...और पढ़ें

    Jagannath Rath Yatra 2025: इन स्थानों पर जलाएं दीपक।
    Jagannath Rath Yatra 2025: इन स्थानों पर जलाएं दीपक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जगन्नाथ रथ यात्रा जिसे पुरी रथ यात्रा के नाम से भी जाना जाता है। इसका हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। यह त्यात्रा भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है। इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून 2025, शुक्रवार से प्रारंभ हुई है। लाखों भक्त इस यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इसकी भव्यता देखकर हर कोई निहाल है।

    कुछ भक्त इस धार्मिक अनुष्ठान (Jagannath Rath Yatra 2025) का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, वो घर पर ही छोटे-छोटे उपाय करके अपनी किस्मत चमका सकते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में दीपक से जुड़े कुछ उपाय जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    रथ यात्रा के दौरान इन स्थानों पर जलाएं दीपक (Jagannath Rath Yatra 2025 Deepak Remedies)

    • पूजा घर - यह घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में शांति व समृद्धि बनी रहती है। कहते हैं कि यह घर का ऊर्जा केंद्र होता है, और यहां दीपक जलाने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद घर पर बना रहता है।
    • मुख्य द्वार - घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और देवी लक्ष्मी का वास होता है। यह समृद्धि और शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में ये दीपक जरूर जलाएं।
    • तुलसी चौरा - अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो शाम के समय तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जरूर जलाएं। तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, और रथ यात्रा के दौरान उनके सामने दीपक जलाने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है।
    • धन स्थान - अपनी तिजोरी या जहां कहीं भी आप धन रखते हैं, वहां भी रथ यात्रा के खास मौके पर घी का दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
    • रसोई घर - रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। यहां दीपक जलाने से घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

    इन बातों का रखें ध्यान ( Deepak Remedies Rules)

    • दीपक हमेशा साफ-सुथरे और टूटे हुए न हों।
    • घी या तेल का शुद्ध दीपक जलाएं।
    • दीपक प्रज्वलित करते समय 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    • दीपक के पास किसी तरह की गंदगी न पड़ी हो।
    • पवित्र मन से दीपक जलाएं।

    यह भी पढ़ें: Skanda Sashti 2025: स्कंद षष्ठी पर इस विधि से करें पूजा, नोट करें मंत्र, भोग और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी