Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर घर में ही इस तरह तैयार करें बाल गोपाल की झांकी, खुलेंगे किस्मत के द्वार

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 09:48 AM (IST)

    Shri Krishna Janmashtami 2023 जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष ...और पढ़ें

    Janmashtami jhanki जन्माष्टमी पर समद्धि के लिए इस तरह तैयार करें बाल गोपाल की झांकी।
    Janmashtami jhanki जन्माष्टमी पर समद्धि के लिए इस तरह तैयार करें बाल गोपाल की झांकी।

    HighLights

    1. श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है जन्माष्टमी का पर्व।
    2. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है जन्माष्टमी।
    3. श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए घर में ही इस तरह तैयार करें झांकी।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Laddu Gopal Jhanki: जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विषेश महत्व है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकियां तैयार की जाती हैं। ऐसे में आप घर पर ही लड्डू गोपाल की झांकी तैयार कर सकते हैं। इससे आपको भगवान का आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही साथ ही कई प्रकार के दोष से भी मुक्ति मिलेगी।

    मोर पंख से सजाएं झूला

    मोर पंख भगवान कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक है। वह इसे अपने मुकुट पर धारण करते हैं। ऐसे में आप भगवान कृष्ण की झांकी को मोर पंख से सजा सकते हैं। मान्यता है कि इससे कालसर्प दोष (Kaalsarp Dosh) से मुक्ति मिलती है, इसलिए आप कान्हा जी के झूले को मोर पंख से सजा सकते हैं।

    बांसुरी है भगवान को प्रिय

    बांसुरी भी भगवान श्री कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसलिए जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami 2023) पर झांकी में श्रीकृष्ण की मूर्ति के पास बांसुरी जरूरी रूप से रखनी चाहिए। झांकी में बांसुरी रखने से घर में सुख-शांति आती है, वास्तु दोष का नाश होता है।

    यह भी पढ़ें - Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर घर लाना चाहते हैं लड्डू गोपाल, तो पहले जान लें उनकी सेवा के नियम

    इस तरह सजाएं झांकी

    श्रीकृष्ण को गाय से बहुत प्रेम है। ऐसे में आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए झांकी में गाय और बछड़े की मूर्ति भी रखें। इसके साथ ही आप भगवान की झांकी को वैजयंती के फूलों से सजा सकते हैं। ऐसा माना गया है कि यह फूल भाग्य में वृद्धि करते हैं।

    खबरें और भी

    क्या होनी चाहिए दिशा

    वास्तु शास्त्र में घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है, इसलिए कान्हा जी झांकी को इसी दिशा में बनाया जाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष (Vastu dosh) से मुक्ति मिलता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'