Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janmashtami 2024: राशि अनुसार कान्हा को पहनाएं इन रंगों के वस्त्र, मिलेगा व्रत का पूरा फल

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 03:22 PM (IST)

    जन्माष्टमी का पर्व बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इसी शुभ दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण ...और पढ़ें

    Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को अर्पित करें इन रंगों के वस्त्र -
    Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को अर्पित करें इन रंगों के वस्त्र -

    HighLights

    1. जन्माष्टमी हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण और शुभ त्योहारों में से एक है।
    2. यह दिन कान्हा के भक्तों के लिए बहुत खास होता है।
    3. इस साल यह त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पवित्र त्योहार हर साल भगवान कृष्ण के भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह दिन कान्हा के भक्तों के लिए बहुत खास होता है, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। इसके बाद दही हांडी उत्सव मनाने का भी विधान है। जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी या श्रीजयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह त्योहार (Janmashtami 2024) 26 अगस्त को मनाया जाएगा।

    अगर आप कान्हा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको उन्हें अपनी राशि अनुसार वस्त्र अर्पित करने चाहिए। इससे लड्डू गोपाल के साथ-साथ नव ग्रहों की भी कृपा आपको प्राप्त होगी, तो चलिए जानते हैं।

    भगवान कृष्ण को अर्पित करें इन रंगों के वस्त्र

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को कान्हा को चमकीले सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को कृष्ण जी को सफेद रंग का वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों कान्हा जी को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भगवान कृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को कान्हा जी को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के जातक को मुरलीधर को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को बाल गोपाल को नीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को भी भगवान कृष्ण को नीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को कृष्ण जी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर करें भगवान कृष्ण के शतनामावली स्तोत्र का पाठ, खुशियों से भरा रहेगा घर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।