Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janmashtami 2024: मुकुट, पैजनियां या करधनी? राशि अनुसार भगवान कृष्ण को चढ़ाएं ये चीजें

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 05:57 PM (IST)

    जन्माष्टमी का पर्व बेहद फलदायी माना जाता है। इसी शुभ दिन पर कान्हा जी का जन्म हुआ था। वैदिक पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक् ...और पढ़ें

    Janmashtami 2024:भगवान कृष्ण को जरूर अर्पित करें ये चीजें।
    Janmashtami 2024:भगवान कृष्ण को जरूर अर्पित करें ये चीजें।

    HighLights

    1. जन्माष्टमी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है।
    2. इसी शुभ दिन पर कान्हा जी का जन्म हुआ था।
    3. स साल यह संयोग 26 अगस्त यानी आज बन रहा है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाव और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है, जिसका इंतजार सभी भक्त बेसब्री के साथ करते हैं। इसके बाद दही हांडी का उत्सव भी मनाया जाता है। जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी या श्रीजयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह त्योहार (Janmashtami 2024) 26 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है, जो साधक बाल गोपाल को खुश करने की कामना रखते हैं, उन्हें इस शुभ अवसर अपनी राशि अनुसार कुछ ऐसी चीजें चढ़ानी चाहिए, जिससे लल्ला का आशीर्वाद सदैव बना रहे, तो चलिए जानते हैं।

    भगवान कृष्ण को जरूर अर्पित करें ये चीजें

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को मुकुट अर्पित करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को कान्हा को माख-मिश्री चढ़ानी चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को श्रीकृष्ण को धनिया की पंजीरी चढ़ानी चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को कृष्ण जी को पंचामृत अर्पित करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को लड्डू गोपाल को मुरली अर्पित करनी चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों कान्हा जी को मोर का पंख अर्पित करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भगवान कृष्ण को दही-मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को कान्हा जी को करधनी अर्पित करनी चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के जातक को मुरलीधर को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को बाल गोपाल को हाथ के कड़े अर्पित करने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को भगवान कृष्ण को पैजनियां चढ़ानी चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को कृष्ण जी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर करें राधा रानी को प्रसन्न, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।