Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janmashtami 2024: करियर में सफलता प्राप्ति के लिए कान्हा जी को अर्पित करें प्रिय फूल, पूजा होगी सफल

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 10:09 AM (IST)

    जन्माष्टमी का पर्व कान्हा जी को समर्पित है। मान्यता है कि जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) पर विधिपूर्वक कान्हा जी की उपासना और व्रत करने से साधक को अक्ष ...और पढ़ें

    Shri Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
    Shri Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

    HighLights

    1. भाद्रपद माह में जन्माष्टमी मनाई जाती है।
    2. इस अवसर पर लड्डू गोपाल का अभिषेक किया जाता है।
    3. प्रभु को प्रिय फूल अर्पित करने चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Janmashtami 2024: धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ था। इसलिए इस तिथि पर हर साल जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार आज यानी 26 अगस्त को है। ऐसा माना जाता है कि पूजा के दौरान लड्डू गोपाल को प्रिय फूल अर्पित करने से साधक का जीवन सदैव खुशहाल रहता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं प्रभु को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए?

    जन्माष्टमी 2024 पूजा शुभ मुहूर्त (Janmashtami 2024 Puja Time)

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को मध्य रात्रि 03 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो गई है। साथ ही इस तिथि का समापन 27 अगस्त को मध्य रात्रि 02 बजकर 19 पर समाप्त होगा। ऐसे में जन्माष्टमी व्रत आज यानी 26 अगस्त को किया जाएगा। कान्हा जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त की रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक है।

     

    यह भी पढ़ें: Janmashtami Vrat Katha: जन्माष्टमी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, बरसेगी लड्डू गोपाल की अपार कृपा

    भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें प्रिय फूल (Lord Krishna Favourite Flower)

    • लड्डू गोपाल के हृदय में कमल के फूल का अहम स्थान माना जाता है। अगर आप प्रभु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी की पूजा के दौरान उन्हें कमल के फूल जरूर अर्पित करें। इससे साधक और परिवार के सभी सदस्यों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

  •  चमेली के फूल को अच्छी सुगंध के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप पूजा थाली में चमेली के फूल को जरूर शामिल करें। ऐसा करने से आध्यात्मिक भक्ति में वृद्धि होती है।  

  • इसके अलावा लड्डू गोपाल को पलाश, करवरी और गेंदे के फूल अर्पित कर सकते हैं। इन सभी फूलों को अर्पित करने से लड्डू प्रसन्न होंगे और जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही साधक को करियर में सफलता प्राप्त होगी।

  • खबरें और भी

    लड्डू गोपाल के भोग (Laddu Gopal Ke Bhog)

    अगर आप जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो माखन मिश्री का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि प्रभु को माखन मिश्री का भोग अर्पित करने से साधक का जीवन खुशियों से भरा रहता है। इसके अलावा धनिया की पंजीरी, खीर, फल और मिठाई समेत आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर करें इस स्तोत्र का पाठ, धन की मुश्किलें होंगी समाप्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।