यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये चीजें, मिलेगी कान्हा जी की कृपा
जन्माष्टमी (Janmashtami Date 2025) का त्योहार पूरे भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। कई साधक इस दिन पर व्रत करते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूज ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल 15 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
- कान्हा जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है यह पर्व।
- इस दिन की जाती है लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में आप जन्माष्टमी से पहले अपने घर में इन चीजों को ला सकते हैं, ताकि कान्हा जी की कृपा आपके व आपके परिवार पर बनी रहे।
घर में आएगी सुख-समृद्धि
जन्माष्टमी पर कान्हा जी के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना का विधान है। ऐसे में भी जन्माष्टमी से पहले लड्डू गोपाल को अपने घर ला सकते हैं, जिससे आप घर पर ही विधि-विधान से जन्माष्टमी की पूजा कर सकें। माना जाता है कि रोजाना विधिवत रूप से लड्डू गोपाल जी की उपासना व सेवा से घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है।
.jpg)
बनी रहती है शुभता
कान्हा जी को बांसुरी अति प्रिय है और इसे उसके शृंगार में भी जरूरी रूप से शामिल किया जाता है। ऐसे में आप अपनी श्रद्धानुसार जन्माष्टमी से पहले घर में चांदी या लकड़ी की बांसुरी ला सकते हैं। इसी के साथ आप लड्डू गोपाल को प्रिय मोर पंख भी अपने घर में रख सकते हैं। इसे वास्तु की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे घर में शुभता भी आती है।
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2025: जन्माष्टमी से पहले घर से निकाल बाहर कर दें ये चीजें, खुश होंगे लड्डू गोपाल
शुभ हैं ये चीजें
जन्माष्टमी से पहले आप कान्हा जी की कृपा प्राप्ति के लिए अपने घर में गाय और बछड़े की मूर्ति और भी ला सकते हैं। इसी के साथ वैजयंती माला भी घर में रखना शुभ माना जाता है। आप जन्माष्टमी से पहले श्रीमद्भगवद्गीता भी अपने घर में ला सकते हैं और इसका रोजाना पाठ कर सकते हैं।
खबरें और भी
.jpg)
कब लाएं तुलसी का पौधा
तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय मानी गई है। भगवान विष्णु के सभी अवतारों के भोग में तुलसी के पत्ता जरूर शामिल किया जाता है। ऐसे में आप जन्माष्टमी से पहले आप अपने घर में तुलसी का पौधा भी ला सकते हैं। तुलसी का पौधा घर में लगाने के लिए गुरुवार या फिर शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें- Lord Krishna: इस खास वजह से आधी रात को हुआ था भगवान कृष्ण का जन्म, जानकर होगी हैरानी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।