Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी की रात जाग उठेगी सोई हुई किस्मत, अपनाएं ये गुप्त उपाय

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

    जया एकादशी (Jaya Ekadashi 2026) माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आती है और इसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत करने से पाप नष्ट होते हैं और भगवान विष्णु ...और पढ़ें

    Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी की रात करें ये उपाय।

    Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी की रात करें ये उपाय।

    HighLights

    1. जया एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है

    2. यह माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है

    3. इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा होती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जया एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। यह माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो साधक इस एकादशी का व्रत करते हैं, उनके सभी पापों नाश होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यह पवित्र तिथि 29 जनवरी, दिन गुरुवार को पड़ रही है। गुरुवार का दिन और एकादशी की तिथि का यह अद्भुत संयोग भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए बेहद शुभ अवसर है। ऐसे में इस रात (Jaya Ekadashi 2026) कुछ गुप्त उपाय किए जाएं, तो व्यक्ति की सोई हुई किस्मत जाग सकती है और जीवन से दरिद्रता का नाश हो सकता है, तो आइए उन उपायों को जानते हैं।

    जया एकादशी की रात करें ये उपाय (Jaya Ekadashi 2026 Remedies)

    jaya ekadashi upay 1

    AI Generated

    दीपदान

    एकादशी की रात को भगवान विष्णु के सामने गाय के घी का एक अखंड दीपक जलाएं। अगर हो पाए, तो इसमें थोड़ी सी केसर डाल दें। यह दीपक पूरी रात जलना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में लक्ष्मी जी का स्थायी वास होता है।

    तुलसी के पास नौ दीपक

    शाम के समय तुलसी के पौधे के पास नौ दीपक जलाएं और उनकी परिक्रमा करें। ध्यान रहे कि एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं किया जाता और न ही पत्ते तोड़े जाते हैं, लेकिन शाम को दीपदान करने से वैवाहिक जीवन की सभी मुश्किलें दूर होती हैं और घर में सुख-शांति आती है।

    विष्णु सहस्रनाम का पाठ

    रात के समय श्री हरि के सामने विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। अगर आप खुद पाठ नहीं कर सकते, तो इसे सुनें। जया एकादशी की रात को भगवान विष्णु के 1000 नामों का जप करने से अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है।

    खबरें और भी

    पीले वस्त्र में कौड़ियां

    आर्थिक तंगी दूर करने के लिए एकादशी की रात भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के चरणों में 5 पीली कौड़ियां रखें। अगले दिन सुबह इन्हें एक पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन के नए मार्ग खुलते हैं।

    नाम जप

    एकादशी की रात को सोने से पहले या जागरण के दौरान भगवान विष्णु के नामों का जप करें। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष दूर होते हैं।

    इन नियमों का रखें विशेष ध्यान

    • जया एकादशी की रात को पूरी तरह सात्विक रहें।
    • रात्रि जागरण करें।
    • इस दिन किसी की निंदा न करें और न ही क्रोध करें।
    • अपनी वाणी और विचारों में पवित्रता बनाए रखें।

    यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi 2026: घर में चाहते हैं खुशियों का आगमन, तो जया एकादशी के दिन करें विष्णु चालीसा का पाठ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।