Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jitiya Vrat 2024: क्यों किया जाता है जितिया व्रत? जानें नहाय खाय और पारण की सही डेट

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 11:52 AM (IST)

    सनातन शास्त्रों में सभी पर्व और व्रत का महत्व बताया गया है। ठीक इसी प्रकार जितिया व्रत (Why Jitiya Vrat 2024 is Celebrated) को महत्वपूर्ण माना जाता है ...और पढ़ें

    jivitputrika Vat 2024: जितिया व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    jivitputrika Vat 2024: जितिया व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    HighLights

    1. आश्विन माह में जितिया व्रत किया जाता है।
    2. जितिया व्रत को निर्जला रखा जाता है।
    3. व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जितिया व्रत किया जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका (Jivitputrika Vrat 2024) और जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व अधिक उत्साह के साथ 3 दिनों तक मनाया जाता है। शुभ अवसर पर महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और इस व्रत की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है। वहीं, इसका समापन व्रत का पारण करने के बाद होता है। आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जितिया व्रत क्यों किया जाता है और नहाय खाय और पारण की सही डेट के बारे में।  

    इसलिए किया जाता है जितिया व्रत (Jitiya Vrat Significance)

    जितिया व्रत विवाहित महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण संतान की सदैव रक्षा करते हैं। इसके अलावा संतान से जुड़ी सभी तरह की समस्या दूर होती है।  

    यह भी पढ़ें: Jitiya vrat 2024: जितिया व्रत में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जल्द घर में गूंजेगी किलकारी

    जितिया व्रत 2024 डेट शुभ मुहूर्त (Jitiya vrat 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की अष्टमी तिथि की शुरुआत 24 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में 25 सितंबर को जितिया व्रत किया जाएगा।

    कब है जितिया व्रत 2024 नहाय खाय (Jitiya vrat 2024 Nahay Khay Date)

    नहाय खाय के साथ जितिया व्रत की शुरुआत होती है। इस व्रत से एक दिन पहले नहाय खाय की परंपरा निभाई जाती है। इस वर्ष 24 सितंबर को नहाय खाय है। इस खास अवसर पर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। महिलाएं सात्विक भोजन का सेवन करती हैं।

    खबरें और भी

    कब है जितिया व्रत का पारण (Jitiya Vrat 2024 Paran date and Time)

    जितिया व्रत 25 सितंबर को रखा जाएगा। इसके अगले दिन यानी 26 सितंबर को व्रत का पारण सूर्योदय के बाद किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024: जितिया व्रत के पारण में शामिल करें ये चीजें, प्राप्त होगा पूर्ण फल


     

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।