Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2025: मई में गुरु चलेंगे अतिचारी चाल, जानिए इसका मतलब है और किन राशियों को होगा फायदा

    Updated: Thu, 01 May 2025 02:30 PM (IST)

    Guru Gochar 2025 मिथुन राशि में बैठकर गुरु की तीन राशियों तुला धनु और कुंभ पर दृष्टि रहेगी। लिहाजा मिथुन के साथ ही इन तीन राशि (Zodiac Signs Benefits) ...और पढ़ें

    आमतौर पर गुरु एक राशि में 12 से 13 महीने तक रहते हैं।
    आमतौर पर गुरु एक राशि में 12 से 13 महीने तक रहते हैं।

    HighLights

    1. करियर, पारिवारिक जीवन, प्रेम जीवन, उच्च शिक्षा, संतान और तरक्की के कारक हैं गुरु।
    2. तेज गति से चलते हुए वह 18 अक्टूबर को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
    3. इन पांच महीनों में वह अतिचारी होकर कुछ राशियों को जल्दी अच्छे नतीजे देने लगेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jupiter Transit 2025: मई महीने की शुरुआत हो चुकी है और 14 मई 2025 को देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यानी आसान भाषा में कहें, तो वह वृष राशि को छोड़कर मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। आमतौर पर गुरु एक राशि में 12 से 13 महीने तक रहते हैं।

    मगर, इस बार वह मिथुन राशि में सिर्फ पांच महीने ही रहेंगे। वह 18 अक्टूबर को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में इसे ग्रह का अतिचारी होना कहते हैं, यानी किसी ग्रह की चाल जब सामान्य स्थिति से तेज हो जाती है, तो वह अतिचारी हो जाता है। ऐसी स्थिति में ग्रह अपने फलों को जल्दी देता है।

    गुरु ग्रह का करियर, पारिवारिक जीवन, प्रेम जीवन, उच्च शिक्षा, संतान और तरक्की जैसे जीवन के सभी पहलुओं पर गहरा प्रभाव (Guru Gochar effects) पड़ता है। इस बार गुरु के गोचर से राशियों को अच्छे फल सामान्य समय की तलुना में जल्दी मिलने लगेंगे।

    मिथुन के जातक बढ़ाएंगे स्किल्स

    मिथुन राशि में गुरु के आने से इस राशि के लोग अपनी स्किल्स बढ़ाने पर फोकस कर सकते हैं। स्किल्स बढ़ने पर आने वाले समय में उनकी तरक्की के योग बन सकते हैं। छोटे भाई-बहनों को फायदा होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बार-बार धोखा मिलता है, ऑफिस पॉलिटिक्स के शिकार हैं, तो इन उपायों से मिलेगा लाभ

    तुला राशि का पारिवारिक जीवन होगा बेहतर

    तुला राशि पर दृष्टि पड़ने से वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। पार्टनरशिप में साझेदार का साथ मिलेगा। बिजनेस में ग्रोथ हो सकती है। कोई बड़ा काम बन सकता है।

    धनु राशि वाले कर सकते हैं यात्राएं

    धनु राशि के जातकों के जीवन में आध्यात्म का महत्व बढ़ेगा। वो पूजा-पाठ और धार्मिक क्रिया-कलापों पर ध्यान दे सकते हैं। इसके अलावा यात्राओं का योग बन रहा है। किसी धार्मिक स्थान पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Pearl Gemstone: मन को शांत और स्थिर करता है मोती, जानिए कब और किसे पहनना चाहिए

    कुंभ राशि को होगा अचानक फायदा

    लाभ स्थान पर गुरु की दृष्टि पड़ने से अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, मेहनत करनी पड़ सकती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।