Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jyeshtha Amavasya 2025: ज्येष्ठ अमावस्या पर इन चीजों का करें दान, घर में बनी रहेगी बरकत

    Updated: Sun, 25 May 2025 08:00 PM (IST)

    ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshtha Amavasya 2025) का पर्व 26 मई को मनाया जाएगा। यह पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस दिन दान करने से आर्थि ...और पढ़ें

    Jyeshtha Amavasya 2025: ज्येष्ठ अमावस्या पर करें ये दान।
    Jyeshtha Amavasya 2025: ज्येष्ठ अमावस्या पर करें ये दान।

    HighLights

    1. ज्येष्ठ अमावस्या का पर्व बहुत खास माना जाता है।
    2. यह दिन पितरों की पूजा और तर्पण के लिए विशेष है।
    3. इस दिन दान का बड़ा ही महत्व है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ अमावस्या का पर्व बहुत खास माना जाता है। इस दिन नए काम की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है, लेकिन पूजा-पाठ के लिए यह दिन बहुत अच्छा माना जाता हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ अमावस्या 26 मई को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

    इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस तिथि (Jyeshtha Amavasya 2025 Daan) पर क्या दान करना चाहिए?

    ज्येष्ठ अमावस्या पर करें ये दान (Jyeshtha Amavasya 2025 Daan List)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को ज्येष्ठ अमावस्या पर लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर मूंग की दाल का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को ज्येष्ठ अमावस्या पर चीनी का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को ज्येष्ठ अमावस्या पर दूध का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर शहद का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को ज्येष्ठ अमावस्या पर सरसों के तेल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर आम या पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Jyeshtha Amavasya 2025: ज्येष्ठ अमावस्या पर जरूरी है पितरों का पिंडदान, जानें नियम और मंत्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।