Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, कारोबार और धन की मुश्किलें होंगी दूर

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 09:19 AM (IST)

    ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन का उपवास रखते हैं ...और पढ़ें

    Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के असरदार उपाय -
    Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के असरदार उपाय -

    HighLights

    1. ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
    2. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
    3. इस बार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा 22 जून को मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि सबसे शुभ तिथियों में से एक मानी जाती है। इस तिथि पर भगवान चंद्र अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं। इसके साथ ही उनकी किरणें धरती पर समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, सत्यनारायण व्रत, चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है।

    इस बार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2024) 22 जून, 2024 को मनाई जाएगी, तो आइए इस दिन किए जाने वाले कुछ चमत्कारी उपायों को जानते हैं -

    ज्येष्ठ पूर्णिमा के असरदार उपाय

    धन-दौलत के लिए 

    यदि आप देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन उनकी पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसके साथ ही हाथ में लाल या फिर गुलाबी रंग का पुष्प लेकर उनसे धन और सौभाग्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। इसके पश्चात उन्हें वह पुष्प अर्पित कर देना चाहिए।

    दरिद्रता दूर करने के लिए

    यदि आप आर्थिक तंगी से लगातार जूझ रहे हैं, तो आपको ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र में सवा किलो चावल रखकर उसकी पोटली बनानी चाहिए। इसके बाद 'ॐ श्रीं श्रीये नम:' मंत्र का जाप भाव के साथ करना चाहिए। फिर उस पोटली को अपनी तिजोरी या फिर जहां भी आप अपना धन रखते हो वहां रख देना चाहिए।

    कारोबार में बरकत के लिए

    ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन धन की देवी को 11 कौड़ियां चढाएं। इसके बाद उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं। अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को एक लाल रंग के वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में छिपाकर रख दें। इस उपाय को करने से कारोबार में सफलता मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Gayatri Jayanti 2024: गायत्री जयंती पर पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।