Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Astrology Tips: नए कार्य की शुरुआत से पहले करें ये उपाय, जरूर मिलेगी सफलता

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 01:08 PM (IST)

    Jyotish Tips हर व्यक्ति की यह चाह होती है कि वह जिस नई नौकरी या नए कार्य की शुरुआत कर रहा है उसमें उसे सफलता प्राप्त हो। ऐसे में यदि आप किसी नए काम की ...और पढ़ें

    Astrology Tips for new work नए कार्य की शुरुआत से पहले करें ये काम।
    Astrology Tips for new work नए कार्य की शुरुआत से पहले करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Astro Tips: कई बार व्यक्ति को अपने मन मुताबिक सफलता प्राप्त नहीं होती। ऐसे में यदि आपको भी किसी नए काम की शुरुआत में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इन ज्योतिष टिप्स को अपना सकते हैं। इसके साथ ही यह भी जानते हैं कि नई नौकरी जॉइन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है।

    घर से निकलने से पहले करें ये काम

    यदि आप सोमवार के दिन किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो सबसे पहले दर्पण में अपना चेहरा जरूर देखें। ऐसा करने से आपको अपने कार्य में सफलता मिल सकती है। इसके साथ आप घर से एक लौंग खाकर निकलना भी शुभ माना जाता है।

    जरूर देखें शुभ मुहूर्त

    यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त जरूर देखना चाहिए। इसके साथ ही नए काम की शुरुआत के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर से निकलने से पहले पर्स में रख लें ये चीजें, नहीं होगी धन की कमी

    जरूर करें ये काम

    किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी का पूजन किया जाता है ताकि उस कार्य में सफलता प्राप्त हो। ऐसे में यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें। पूजा के दौरान उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को अपने कार्य में सफलता मिलती है।

    खबरें और भी

    इन दिन करें जॉइनिंग

    अगर आप किसी नई नौकरी में जॉइनिंग करने जा रहे हैं तो ज्योतिष की दृष्टि से शनिवार, गुरुवार या मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही प्रतिपदा, अमावस्या, षष्ठी एवं अष्टमी को छोड़कर, अन्य तिथियों पर नई नौकरी जॉइन करना शुभ माना जाता है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'