Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कालसर्प दोष ने रोक रखी है जीवन की तरक्की? हर रुकावट दूर करेंगे ये 5 आसान उपाय

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 01:04 PM (IST)

    कुंडली में कालसर्प दोष होने से जीवन में परेशानियां और तरक्की में बाधाएं आने लगती हैं। पढ़ें क्या होता है कालसर्प दोष और इसे दूर करने के लिए भगवान शिव ...और पढ़ें

    कालसर्प दोष दूर करने के उपाय (Image Source: AI-Generated)

    कालसर्प दोष दूर करने के उपाय (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. भगवान विष्णु की पूजा करने से कालसर्प दोष समाप्त हो जाता है

    2. इस दोष से पीड़ित जातक हमेशा परेशानियों का सामना करते हैं

    3. महामृत्युंजय मंत्र का जप भी ऐसे समय में बेहद असरदार होता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में हमारे भूत, वर्तमान और भविष्य की गणना ग्रहों की चाल से की जाती है। जब ग्रहों की स्थिति हमारे अनुकूल नहीं होती, तो कुंडली में कई तरह के दोष लग जाते हैं, जैसे- गुरु चांडाल दोष, मंगल दोष, पितृ दोष और कालसर्प दोष।

    शास्त्र कहते हैं कि अगर कुंडली में कालसर्प दोष हो और इसका लंबे समय तक निवारण न किया जाए, तो व्यक्ति को पितृ दोष का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दोष के कारण जीवन में बिना वजह की परेशानियां और रुकावटें आती रहती हैं। इसलिए इसका समय पर निवारण करना बहुत जरूरी है।

    क्या होता है कालसर्प दोष?

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में सभी सातों ग्रह मायावी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं, तो इस स्थिति को 'कालसर्प दोष' (Kaal Sarp Dosh) कहा जाता है।

    Kaal sarp

    (Image Source: AI-Generated)

    कालसर्प दोष दूर करने के उपाय

    अगर आपकी या आपके किसी करीबी की कुंडली में यह दोष है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन आसान उपायों को अपनाकर इस दोष के प्रभाव को कम या खत्म कर सकते हैं:

    • कालसर्प दोष की शांति के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा की जाती है। अगर आप वहां नहीं जा सकते, तो अपने घर के आसपास मौजूद किसी भी प्राचीन शिव मंदिर में जाकर किसी पंडित से इस दोष का निवारण करवा सकते हैं।
    • इस दोष के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा करें। जल या गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं (अभिषेक करें)।
    • रोजाना पूजा के समय भगवान शिव के सबसे शक्तिशाली 'महामृत्युंजय मंत्र' या 'संजीवनी मंत्र' का जप करें। यह मंत्र कालसर्प दोष को काटने में बेहद असरदार माना जाता है।
    • भगवान विष्णु की पूजा से भी कालसर्प दोष शांत होता है। इसके लिए आप रोजाना विष्णु जी की पूजा करें और 'विष्णु चालीसा' (Vishnu Chalisa) का पाठ करें।
    • राहु-केतु के बुरे असर को खत्म करने के लिए शनिवार के दिन स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद एक जटा वाला (पानी वाला) नारियल लेकर उसे किसी बहती हुई नदी या साफ जलधारा में प्रवाहित कर दें।
    • हर महीने आने वाली अमावस्या तिथि के दिन तांबे से बने नाग-नागिन के जोड़े को किसी बहती जलधारा (नदी) में प्रवाहित करें। ऐसा करने से कालसर्प दोष का प्रभाव धीरे-धीरे पूरी तरह समाप्त हो जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi की पूजा में करें इस स्तोत्र का पाठ, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।