Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hariyali Teej 2025 Date: कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? एक क्लिक में देखें डेट और पूजा टाइम

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 04:51 PM (IST)

    सावन (Sawan 2025) के महीने में हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे सावन तीज और छोटी तीज के नाम से भी जान ...और पढ़ें

    Hariyali Teej 2025: सावन में किया जाता है हरियाली तीज का व्रत
    Hariyali Teej 2025: सावन में किया जाता है हरियाली तीज का व्रत

    HighLights

    1. सावन का महीना महादेव को समर्पित है।
    2. इस माह में हरियाली तीज मनाई जाती है।
    3. इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है। इस पूरे माह में महादेव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और कुंवारी कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी के लिए करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हरियाली तीज की डेट, शुभ मुहूर्त और उपाय के बारे में।  

    हरियाली तीज 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में हरियाली तीज का पर्व 26 जुलाई (Kab Hai Hariyali Teej 2025) को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी के भोग में क्यों जरूरी है तुलसी, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

    पंचांग

    सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 15 मिनट पर

    चन्द्रोदय - सुबह 07 बजकर 57 मिनट पर

    चन्द्रास्त - रात 09 बजकर 05 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 16 मिनट से 04 बजकर 58 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 57 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 57 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

    हरियाली तीज के उपाय (Hariyali Teej Ke Upay)

    • वैवाहिक जीवन में खुशियों के आगमन के लिए हरियाली तीज के दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा करें। प्रभु को नारियल चढ़ाएं। इस दौरान सच्चे मन से 'ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से महादेव प्रस्नन होते हैं और वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है।  
    • विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए हरियाली तीज के दिन महादेव की पूजा करें और शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान 'ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः' मंत्र का जप करें। मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करें। साथ ही सुहाग की चीजों दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही जल्द विवाह के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।  

    खबरें और भी