Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janmashtami 2024: जन्माष्टमी से पहले ऐसे चमकाएं लड्डू गोपाल, जानें अभिषेक का सबसे सरल तरीका

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 11:42 AM (IST)

    जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के दिन लोग अपने लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार करते हैं और उन्हें प्रिय चीजों को भोग लगाया जाता है। अगर आप भी जन्माष्टमी ...और पढ़ें

    Laddu Gopal Puja Vidhi: इस तरह करें लड्डू गोपाल को प्रसन्न
    Laddu Gopal Puja Vidhi: इस तरह करें लड्डू गोपाल को प्रसन्न

    HighLights

    1. जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।
    2. इस दिन लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार करना चाहिए।
    3. इस वर्ष 26 अगस्त जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Janmashtami 2024: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष 26 अगस्त (Janmashtami 2024 Date) को कृष्ण जन्माष्टमी है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सभी तरह के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। आइए आपको बताते हैं कि जन्माष्टमी से पहले आप अपने लड्डू गोपाल को किस तरह से बेहद सुंदर बना सकते हैं।  

    यह भी पढ़ें: Janmashtami 2024: कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? एक क्लिक में जानें शुभ मुहूर्त से लेकर संपूर्ण जानकारी

    लड्डू गोपाल अभिषेक विधि (Laddu Gopal Abhishek Vidhi)

    • सुबह जल्दी उठें और स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
    • इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें।
    • मंदिर की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।  
    • इसके बाद लड्डू गोपाल को विधिपूर्वक केसर मिश्रित दूध से स्नान कराएं।
    • अब पंचामृत से लड्डू गोपाल को स्नान कराएं।
    • लड्डू गोपाल को साफ कपड़े से पोंछें।
    • उन्हें सुंदर वस्त्र पहनाएं।
    • गोपी चंदन का तिलक लगाएं।
    • मुकुट और मोर पंख पहनाएं।  
    • प्रभु को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
    • अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें।

    जन्माष्टमी 2024 डेट और सुबह मुहूर्त (Janmashtami 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को देर रात 03 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 27 अगस्त को देर रात 02 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। मान्यता के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ था । ऐसे में जन्माष्टमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त को देर रात 12 बजकर 01 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: Varalakshmi Vrat 2024: सावन में कब वरलक्ष्मी व्रत? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का तरीका

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।