Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की डेट को लेकर न हों कन्‍फ्यूजन, एक क्लिक में जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:47 AM (IST)

    वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं। कुछ लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्‍त की बता रहे हैं। वहीं कुछ जानकर ...और पढ़ें

    Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर किया जाता है लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार (Pic Credit-Freepik)
    Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर किया जाता है लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार (Pic Credit-Freepik)

    HighLights

    1. भाद्रपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
    2. इस दिन मथुरा समेत देशभर में अधिक उत्साह होता है।
    3. जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की विशेष पूजा होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kab Hai Janmashtami 2024: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह के अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ था। चलिए जानते हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? (Janmashtami 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 अगस्त, 2024 दिन रविवार को रात 03 बजकर 39 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 26 अगस्त, 2024 दिन सोमवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Janmashtami के शुभ अवसर पर इस तरह प्राप्त करें भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, जीवन में नहीं रहेंगे दुख

    जन्माष्टमी पूजा विधि (Janmashtami Puja Vidhi)

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवताओं के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करें। अब मंदिर की सफाई कर चौकी पर भगवान कृष्ण की मूर्ति विराजमान करें। विधिपूर्वक गंगाजल, पंचामृत समेत आदि चीजों से अभिषेक करें। गोपी चंदन का तिलक लगाएं। कान्हा का श्रृंगार करें और फूलमाला अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रों का जप करें। प्रभु को माखन-मिश्री और फल आदि चीजों का भोग लगाएं। अंत में जीवन में सुख-शांति की कामना करें और लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

    भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र

    श्रीकृष्ण मूल मंत्र

    हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

    हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।

    संकट नाशक मंत्र

    कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

    प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

    यह भी पढ़ें: Janmashtami 2024: लड्डू गोपाल के अभिषेक में शामिल करें विशेष चीजें, प्रसन्न होंगे कान्हा जी


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी