Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaya Ekadashi 2025 Bhog: जया एकादशी पर लगाएं भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 02:38 PM (GMT+05:30)

    जया एकादशी का दिन बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस दिन कठिन उपवास रखने और पूजा करने से मनचाह ...और पढ़ें

    Jaya Ekadashi 2025 Bhog: जया एकादशी भोग।
    Jaya Ekadashi 2025 Bhog: जया एकादशी भोग।

    HighLights

    1. एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना गया है।
    2. एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है।
    3. एकादशी शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए जया एकादशी का व्रत बहुत शुभ माना गया है। इस दिन लोग उपवास करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस व्रत को रखते हैं, उन्हें भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही सभी इच्छाओं की पूर्ति होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 08 फरवरी को मनाई जाएगी।

    वहीं, इस दिन (Jaya Ekadashi 2025) विष्णु जी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनका प्रिय भोग जरूर अर्पित करना चाहिए, तो आइए उनके प्रिय भोग के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर जरूर करें शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

    जया एकादशी भोग (Jaya Ekadashi 2025 Bhog List )

    • साबूदाने की खीर - जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को साबूदाने की खीर का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन नारायण को साबूदाने की खीर का भोग लगाने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।
    • केसर की बर्फी - जया एकादशी के दिन केसर से बनी मिठाई या उसकी बर्फी का भोग लगाने से श्री हरि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी सदैव के लिए निवास करती हैं।
    • पंचामृत - जया एकादशी के दिन विष्णु भगवान को पंचामृत का भोग जरूर लगाना चाहिए। साथ ही उसमें तुलसी दल का उपयोग करना चाहिए। कहते हैं कि पंचामृत के बिना विष्णु जी का भोग अधूरा रहता है।

    जया एकादशी शुभ मुहूर्त (Jaya Ekadashi 2025)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 07 फरवरी को रात 09 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इसका समापन 08 फरवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए, इस साल जया एकादशी का व्रत दिन शनिवार, 08 फरवरी को रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत पर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा भगवान शंकर का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।