Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी पर श्री हरि को अर्पित करें ये खास चीजें, धन-धान्य से भरा रहेगा जीवन

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 06:25 PM (IST)

    कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2025) का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। यह हर साल चैत्र माह की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन साधक भगवान विष्णु और धन ...और पढ़ें

    Kamada Ekadashi 2025: श्री हरि को अर्पित करें ये खास चीजें।
    Kamada Ekadashi 2025: श्री हरि को अर्पित करें ये खास चीजें।

    HighLights

    1. एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना गया है।
    2. एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कामदा एकादशी का दिन बहुत फलदायी माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पर लोग भगवान विष्णु के लिए व्रत रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं। महीने में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में एकादशी आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कामदा एकादशी चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी 8 अप्रैल को मनाई जाएगी। माना जाता है कि जो साधक इस उपवास का पालन करते हैं और भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजें चढ़ाते हैं, श्री हरि उनके दुखों को सदैव के लिए हर लेते हैं, तो आइए विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन (Kamada Ekadashi 2025) पर उन्हें राशि अनुसार क्या चढ़ाना चाहिए यहां जानते हैं।

    श्री हरि को चढ़ाएं ये खास चीजें (Vishnu ji Ko Chadhaye Ye Chijen)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को कामदा एकादशी पर विष्णु भगवान को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर श्री हरि को पंचामृत चढ़ाना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर विष्णु जी को तुलसी पत्र अर्पित करने चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को कामदा एकादशी पर नारायण को धनिया की पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर श्री हरि को लाल रंग के वस्त्र चढ़ाने चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर भगवान विष्णु को मोर का पंख चढ़ाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को कामदा एकादशी पर श्री हरि को दही-चीनी अर्पित करनी चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर नारायण को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर नारायण को शमी के फूल चढ़ाने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस तिथि पर भगवान विष्णु को गोपी चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी पर इन वस्तुओं का करें दान, पूरी होंगी सभी मुरादें

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।