Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2025: कार्तिक के महीने में कब किया जाएगा करवा चौथ का व्रत? अभी नोट करें डेट

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 09:00 PM (IST)

    वैदिक पंचाग के अनुसार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व के आने का सुहागिन मह ...और पढ़ें

    Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के उपाय (Pic Credit-AI)
    Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के उपाय (Pic Credit-AI)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कार्तिक माह में पड़ने वाला करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए संध्याकाल तक निर्जला व्रत करती हैं। साथ ही करवा माता से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति प्राप्ति के लिए कामना करती हैं।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    करवा चौथ 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं, अगले दिन यानी 10 अक्टूबर को रात को 07 बजकर 37 मिनट पर तिथि खत्म होगी। इस प्रकार साल 2025 में करवा चौथ का व्रत का 10 अक्टूबर (Kab Hai Karwa Chauth 2025) को किया जाएगा।

    शुभ मुहूर्त

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 57 मिनट पर

    चंद्रोदय - रात 08 बजकर 13 मिनट से

    चन्द्रास्त- सुबह 09 बजकर 48 मिनट पर

    (Pic Credit-AI)

    ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 40 मिनट से 05 बजकर 29 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 57 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 43 मिनट से देर रात 12 बजकर 45 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इस चालीसा का पाठ, बरसेगी भगवान राम की कृपा

    करवा चौथ के उपाय (Karwa Chauth Ke Upay)

    • वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए करवा चौथ के दिन श्रद्धा अनुसार सुहागिन महिलाओं को सुहाग की चीजें, अन्न, और धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।
    • इसके अलावा पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए करवा चौथ के दिन उपाय करना फलदायी साबित होता है। इस दिन शाम को बरगद के पत्ते पर अपना और पति का नाम लिखें। इसके बाद पत्ते को अपने सिर के ऊपर से 3 या 7 बार घुमाएं। इसके बाद इसे जला दें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में सुधार होता है। साथ ही रिश्ते मजबूत होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।