विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ पर सिर्फ निर्जला व्रत रखना ही काफी नहीं, इन परंपराओं का भी है खास महत्व

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:47 AM (GMT+05:30)

करवा चौथ का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, जिसमें सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए ...और पढ़ें

करवा चौथ व्रत में न करें ये गलतियां (Picture Credits- AI Images)

करवा चौथ व्रत में न करें ये गलतियां (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करें।

  2. दिनभर अन्न और जल त्यागकर निर्जला व्रत का पालन करें।

  3. सोलह श्रृंगार और करवा चौथ कथा सुनना है अनिवार्य।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं इस पर्व के आने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। हर साल यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत को सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शास्त्रों में इस व्रत से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि व्रत के दौरान विशेष बातों का ध्यान न रखने से व्रत टूट सकता है। इसलिए व्रत करने से पहले इसके नियमों के बारे में जरूर जान लें। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि करवा चौथ व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कब है करवा चौथ?

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ: 29 अक्टूबर को रात 01 बजकर 06 मिनट से
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन: 29 अक्टूबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर

वैदिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 10 मिनट तक
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय: रात 08 बजकर 39 मिनट पर

1. सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करें

इस व्रत की शुरुआत सरगी के साथ होती है। सास अपनी बहू को सरगी देती है। इसमें फल, मेवे, मिठाइयां, सुहाग का सामान और कपड़े होते हैं। करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले उठकर सरगी खा लेनी चाहिए। इस दौरान पौष्टिक चीजें खाएं, जिससे दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहे।

2. निर्जला व्रत

इस व्रत के दौरान अन्न और जल का सेवन नहीं करना चाहिए। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलें। सुबह स्नान के बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखने का संकल्प लिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि व्रत के दौरान पानी पीने या कुछ खाने से व्रत टूट सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो व्रत करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

3. सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व

इस दिन सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सोलह श्रृंगार न करने से व्रत अधूरा रह जाता है। हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं। सिंदूर, मंगलसूत्र, बिंदी, चूड़ियां और पैरों में महावर लगाना इस व्रत का अहम हिस्सा है।

4. करवा चौथ की कथा सुनना है जरूरी

करवा चौथ व्रत के दौरान व्रत की कथा का पाठ करना या सुनना जरूरी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कथा सुने बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है। पूजा के समय एक मिट्टी का करवा रखा जाता है, जिसका दान बाद में सास या किसी सुहागिन महिला को किया जाता है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर छलनी से ही क्यों देखा जाता है चांद और पति का चेहरा? पढ़ें वीरवती से जुड़ी पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें- करवा चौथ 2026: पंजाब, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसे मनाया जाता है यह पर्व?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।