Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Papmochani Ekadashi 2025: तुलसी के इन उपायों से जीवन में नहीं आएगा कोई संकट, दूर होगी हर समस्या

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 12:52 PM (IST)

    एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में पापमोचनी एकादशी ...और पढ़ें

    Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पर इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
    Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पर इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

    HighLights

    1. सभी तिथि में एकादशी महत्वपूर्ण है।
    2. चैत्र माह में पापमोचनी एकादशी व्रत किया जाता है।
    3. इस दिन व्रत करने से पापों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में माह की सभी तिथि का बेहद खास महत्व है। इसी प्रकार को एकादशी तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi 2025 Upay) व्रत को करने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में कोई संकट नहीं आता है।

    अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो पापमोचनी एकादशी पर मां तुलसी की उपासना करें और तुलसी से जुड़े उपाय करें। मान्यता है कि तुलसी के उपाय (Tulsi Upay ke Upay) करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं तुलसी के उपायों के बारे में।

    (Pic Credit-AI)

    कब है पापमोचनी एकादशी 2025?

    पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 25 मार्च को सुबह 05 बजकर 05 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 26 मार्च को देर रात 03 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में 25 मार्च (Papmochani Ekadashi 2025 Date) को पापमोचनी एकादशी व्रत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Papmochani  Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी व्रत पर करें ये काम, हो जाएंगे राजा की तरह धनवान

    तुलसी के उपाय (Tulsi Ke Upay)

    • धन से जुडी समस्या को दूर करने के लिए पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु के संग मां तुलसी की पूजा-अर्चना करें। दीपक जलाकर आरती करें। फल और मिठाई का भोग लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
    • अगर आप जीवन में दुख और संकट का सामना कर रहे हैं, तो एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करें और पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, पापमोचनी एकादशी के दिन इस उपाय को करने से जीवन के सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही मनचाहा करियर मिलता है।  
    • इसके अलावा मनोकामना पूरी करने के लिए पापमोचनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। दीपक जलाकर आरती करें। इसके बाद हल्दी अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन खुशहाल होता है।  
    • पापमोचनी एकादशी के दिन मां तुलसी को सोलह शृंगार की चीजें चढ़ाएं। इसके बाद इसे सुहागिन महिलाओं को दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? यहां जानें पूरा अपडेट

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।