यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) को बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है ...और पढ़ें

HighLights
- हर महीने में 2 बार प्रदोष व्रत किया जाता है।
- इस दिन संध्याकाल में पूजा होती है।
- शिवलिंग का विशेष चीजों के द्वारा अभिषेक करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) किया जाता है। इस तिथि को भगवान शिव के संग मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से जीवन में सभी तरह दुखों से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और सभी डर दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के अवसर पर विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना चाहिए?

(Pic Credit- Freepik)
कब है वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत? (Pradosh Vrat 2025 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 9 मई को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से होगी और अगले दिन यानी 10 मई को शाम को 5 बजकर 29 मिनट पर तिथि खत्म होगी। इस प्रकार शुक्र प्रदोष व्रत 9 मई को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: मई में कब है प्रदोष व्रत? इस तरह प्राप्त करें भगवान शिव की कृपा
जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी
अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा करें और शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
खबरें और भी
जीवन में खुशियों का आगमन
इसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर तिल अर्पित करने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर तिल से अभिषेक करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
महादेव की कृपा होगी प्राप्त
प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान शिवलिंग का गेहूं और धतूरा से अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान महादेव से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से संतान-सुख की प्राप्ति होती है और महादेव की कृपा बरसेगी।
रुके काम होंगे पूरे
इसके अलावा शिवलिंग पर लाल चंदन अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होती है और रुके काम पूरे होते हैं।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: मई में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।