Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Navami के दिन इन कामों से नाराज हो सकते हैं प्रभु श्रीराम, जानिए क्या करें और क्या न करें

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 12:03 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र माह में रामनवमी का त्योहार 06 अप्रैल (Ram Navami 2025 Date) को मनाया जाएगा। इस दिन चैत्र नवरात्र का समापन होता है। ...और पढ़ें

    Ram Navami 2025: रामनवमी के नियम (Pic Credit-AI)
    Ram Navami 2025: रामनवमी के नियम (Pic Credit-AI)

    HighLights

    1. चैत्र माह में रामनवमी मनाई जाती है।
    2. इस दिन प्रभु श्रीराम की पूजा होती है।
    3. इस बार रामनवमी 06 अप्रैल को मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी (Ram Navami 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ था। इसी वजह से हर साल इस तिथि पर रामनवमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।

    इस दिन भक्त विधिपूर्वक भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करते हैं। इससे साधक को सभी कामों में सफलता मिलती है। साथ ही प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ कामों को करने से प्रभु श्रीराम नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रामनवमी के दिन क्या करें और क्या न करें?

    (Pic Credit-Freepik)

    राम नवमी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2025 Date and Shubh Muhurat)  

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 06 अप्रैल को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर तिथि खत्म होगी। इस प्रकार 06 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा।  

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 34 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात 12 बजे से 12 बजकर 46 मिनट तक

    यह भी पढ़ें:  Ram Navami 2025: रामनवमी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    रामनवमी के दिन क्या करें (What to do on Ram Navami day)

    • रामनवमी के दिन की शुरुआत प्रभु के नाम के ध्यान से करें।  
    • स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
    • दीपक जलाकर पूजा करें और भोग लगाएं।
    • पूजा के दौरान मंत्रों और राम चालीसा का पाठ करें।
    • गरीब लोगों में विशेष चीजों का दान करें।
    • घर और मंदिर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
    • तुलसी के पौधे में जल दें और दीपक जलाकर आरती करें।

    रामनवमी के दिन क्या न करें (What not to do on Ram Navami)

    • इस दिन तामसिक चीजों का सेवन न करें।
    • किसी के बारे में गलत न सोचें।
    • किसी से वाद-विवाद न करें।
    • पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े न पहनें।
    • बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान न करें।

    यह भी पढ़ें:  Ram Navami 2025: रामनवमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इन कार्यों से मिलेंगे अच्छे परिणाम

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।