Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं होती शादी? भगवान श्रीराम से जुड़ा है इसका कनेक्शन

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 11:15 AM (GMT+05:30)

    पंचांग के अनुसारइस बार मार्गशीर्ष माह में विवाह पंचमी का त्योहार 06 दिसंबर (Vivah Panchami 2024 Kab Hai) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम और माता ...और पढ़ें

    Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी का धार्मिक महत्व
    Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. मार्गशीर्ष माह में विवाह पंचमी मनाई जाती है।
    2. इस दिन विवाह करने की मनाही है।
    3. विवाह पंचमी का पर्व राम जी और माता सीता को समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्गशीर्ष माह में कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इनमें विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2024) का त्योहार भी शामिल है। पंचांग के अनुसार, हर साल विवाह पंचमी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस शुभ तिथि पर भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसके अलावा तुलसीदास जी ने रामचरितमानस ग्रंथ पूरा लिख लिया था। इसी वजह इस दिन विवाह पंचमी (Vivah Panchami Significance) का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि विवाह पंचमी के दिन शादी क्यों नहीं की जाती? अगर नहीं पता, तो आइए जानते हैं इसकी वजह के बारे में।  

    विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं होती शादी

    विवाह पंचमी के पर्व को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता सीता की शादी की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन सदैव सुखमय होता है और पत्नी-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।  

     यह भी पढ़ें:  Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी पर करें ये असरदार उपाय, विवाह से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विवाह करने के बाद राम जी और माता सीता को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा और उन्हें 14 साल का वनवास सहना पड़ा। इसी वजह से इस तिथि पर विवाह करना शुभ नहीं माना जाता है।

    करें यह उपाय

    विवाह पंचमी के दिन माता सीता को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं और अन्न-धन का दान करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जातक के विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।  

    खबरें और भी

    विवाह पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त (Vivah panchami 2024 Puja Time)

    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 05 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और वहीं अगले दिन यानी 06 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। ऐसे में 06 दिसंबर (Vivah Panchami 2024 Date) को विवाह पंचमी मनाई जाएगी।

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक

    अमृत काल- सुबह 06 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 12 मिनट तक

    यह भी पढ़ें: Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी पर इन विशेष बातों का रखें ध्यान, विवाह से जुड़ी सभी बाधाएं होंगी दूर

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।