Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Grahan 2024: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? मिथुन समेत इन राशियों के लिए भारी होगा यह दिन

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 10:34 AM (IST)

    साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्‍टूबर 2024 को लग रहा है जो साल का आखिरी ग्रहण होगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्य करने चाहि ...और पढ़ें

    Surya Grahan 2024 कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?
    Surya Grahan 2024 कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

    HighLights

    1. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्‍टूबर 2024 को लग रहा है।
    2. इस अवधि में कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए।
    3. इस दौरान ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्य करने चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही लोग साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का अनुभव करने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्‍टूबर, 2024 को लगने वाला है। इस अवधि में कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यह समय अशुभ माना जाता है, जिसके नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार का सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है, लेकिन अगर कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए, तो इसके (Surya Grahan 2024) बुरे प्रभाव से बचा सकता है, तो चलिए जानते हैं।

    मिथुन राशि (Gemini)

    साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) मिथुन राशि के जातकों के लिए कई माईनों में ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इन जातकों की सेहत खराब हो सकती है और कार्यों में बाधा आ सकती है। साथ ही धन से जुड़ा नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में इस राशि को यह सलाह दी जाती है कि इस दिन थोड़ा संभलकर रहें। इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा विधिवत करें और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें।

    कर्क राशि (Pisces)

    सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर कर्क राशि पर भी काफी हद तक देखने को मिलेगा। इन लोगों के कार्यस्थल में विवाद हो सकता है। मेहनत करने के बाद भी उसकी सराहना नहीं होगी। ऐसे में इस दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्यों से जुड़े रहें। भगवान कृष्ण का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें। इसके साथ ही कहीं पर निवेश करने से बचें।

    मीन राशि (Cancer)

    मीन राशि के लोगों के लिए यह दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। सूर्य ग्रहण के मौके पर आपको सही निर्णय लेने में काफी दिक्कतें आएंगी। मानसिक और शारीरिक सेहत बिगड़ सकती है। साथ ही बेवजह के खर्च बढ़ेंगे। ऐसे में इस दिन थोड़ा सावधान रहकर कार्य करें। इसके साथ ही भगवान शिव की आराधना करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pitru Paksha के 16 दिनों में रखें इन बातों का खास ख्याल, अनजाने में की गई गलतियां पड़ सकती हैं भारी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।