Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर इन उपाय से काल भैरव होंगे प्रसन्न, कभी नहीं होगी धन की कमी

    Updated: Tue, 28 May 2024 04:31 PM (IST)

    भगवान शिव का रौद्र स्वरूप काल भैरव को माना गया है। हर महीने कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर पूजा-व्रत करने से जा ...और पढ़ें

    Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर इन उपाय से काल भैरव होंगे प्रसन्न, कभी नहीं होगी धन की कमी
    Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर इन उपाय से काल भैरव होंगे प्रसन्न, कभी नहीं होगी धन की कमी

    HighLights

    1. कालाष्टमी के दिन काल भैरव की पूजा होती है।
    2. इस बार कालाष्टमी व्रत 30 मई को है।
    3. इस दिन उपाय करना कल्याणकारी होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2024 Shubh Muhurat: कालाष्टमी के व्रत को बेहद कल्याणकारी माना गया है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि काल भैरव की विधिपूर्वक पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही काल भैरव प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि कालाष्टमी के दिन कुछ उपायों के द्वारा जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कालाष्टमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इन वजहों से भी हो सकता है वास्तु दोष, आज ही करें इनमें बदलाव

    कालाष्टमी के उपाय (Kalashtami Ke Upay)

    • कालाष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भैरव मंदिर जाएं और काल भैरव की पूजा करें। उन्हें चमेली का तेल अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से काल भैरव प्रसन्न होते हैं और जातक को सभी तरह के भय मुक्त से मुक्ति मिलती है।
    • कालाष्टमी के दिन एक नारियल पर लाल रंग से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके बाद नारियल को काली मिर्च और लौंग के साथ काल भैरव को अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से नौकरी में सफलता प्राप्त होती है।
    • अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो कालाष्टमी पर काल भैरव की विधिपूर्वक पूजा करें और जलेबी का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को धन का लाभ होता है और जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
    • इसके अलावा कालाष्टमी पर काल भैरव को मीठी रोटी का भोग लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

    कालाष्टमी शुभ मुहूर्त (Kalashtami 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 30 मई को सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर होगा। वहीं, इस तिथि का समापन 31 मई को सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक कालाष्टमी व्रत 30 मई को किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर काल भैरव को इस तरह करें प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी