Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalashtami March 2024: कालाष्टमी पर करें ये उपाय, आत्मविश्वास और साहस में होगी वृद्धि

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 02:00 PM (IST)

    कालाष्टमी (Kalashtami March 2024) के दिन साधक अत्यधिक भक्ति के साथ उपवास रखते हैं और भगवान काल भैरव की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भैरव नाथ भोले ...और पढ़ें

    Kalashtami March 2024: कालाष्टमी तिथि और उपाय
    Kalashtami March 2024: कालाष्टमी तिथि और उपाय

    HighLights

    1. कालाष्टमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है।
    2. कालाष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।
    3. इस महीने कालाष्टमी 3 मार्च यानी आज मनाई जा रही है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami March 2024: कालाष्टमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान काल भैरव को समर्पित है, जो भगवान शिव का उग्र स्वरूप हैं। कालाष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस महीने कालाष्टमी रविवार, 3 मार्च 2024 यानी आज मनाई जा रही है।

    ऐसी मान्यता है कि भैरव बाबा की पूजा से जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते हैं, इसलिए लोगों को इस दिन का उपवास रखने की सलाह दी जाती है। आइए इस दिन से जुड़े कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में जानते हैं -

    कालाष्टमी तिथि और समय

    • अष्टमी तिथि की शुरुआत - 3 मार्च 2024, सुबह 08:44 से
    • अष्टमी तिथि का समापन - 4 मार्च 2024, सुबह 08:49 तक।

    चौमुखी दीपक जलाएं

    कालाष्टमी के दिन सुबह उठकर पवित्र स्नान करें। इसके बाद भैरव बाबा की विधि-विधान के साथ पूजा करें। फिर उनके समक्ष सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं और जलेबी का भोग लगाएं। इससे भैरव नाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन के सभी कष्टों को दूर करते हैं।

    मिट्टी का दीपक जलाएं

    अगर आप धन की कामना रखते हैं, तो कालाष्टमी के दिन मिट्टी के दीपक में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद भैरव बाबा की विधि अनुसार पूजा करें। ऐसा करने से धन की मुश्किलें समाप्त होंगी। साथ ही भैरव बाबा की कृपा प्राप्त होगी।

    खबरें और भी

    भैरव भगवान के मंत्रों का जाप करें

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप किसी वजह से डरे हुए हैं और आपके जीवन की मुश्किलें दूर नहीं हो रही हैं, तो आपको भैरव भगवान के इस 'ॐ ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं आं स्वाहा' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

    अंत में भाव के साथ उनकी आरती करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से आपके अंदर का आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें: Shabari Jayanti 2024: ऐसे हुई थी माता शबरी से भगवान श्रीराम की भेंट, जानिए इससे जुड़ी कथा

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।