Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalawa Benefits: इन पेड़-पौधों में कलावा बांधने से होते हैं कई लाभ, मिलने लगते हैं अच्छे परिणाम

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 11:48 AM (IST)

    हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक कार्य के दौरान कलावा यानी रक्षा सूत्र मुख्य रूप से बांधा जाता है। ऐसा करने से उस कार्य की पवित्रता बनी रहती है। यह भी म ...और पढ़ें

    kalawa bandhne ke niyam इन पेड़ों में कलावा बांधने से मिलते हैं कई लाभ
    kalawa bandhne ke niyam इन पेड़ों में कलावा बांधने से मिलते हैं कई लाभ

    HighLights

    1. धार्मिक कार्यों में मुख्य रूप से बांधा जाता है कलावा।
    2. हिंदू धर्म में कलावे को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है।
    3. कई पेड़-पौधों पर कलावा बांधना माना गया है शुभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ऐसे कई पेड़-पौधों का वर्णन मिलता है, जो पूजनीय बताए गए हैं। इन पेड़-पौधों की पूजा में कलावा भी मुख्य रूप से बांधा जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर कलावा बांधना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति की कई समस्याओं का निदान होने लगता है। चलिए जानते हैं इस विषय में।

    करियर की समस्या होगी दूर

    मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं के साथ-साथ पितृ का भी वास होता है। ऐसे में यदि आप पीपल के पेड़ पर कलावा बांधते हैं, तो इससे देवी-देवताओं की भी कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। साथ ही इससे व्यक्ति की करियर संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।

    धन की समस्या से मिलेगी मुक्ति

    तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पेड़-पौधों में से एक माना जाता है। साथ ही तुलसी में मां लक्ष्मी का भी वास माना गया है। ऐसे में यदि आप तुलसी में कलावा बांधते हैं, तो इससे जीवन में आ रही धन संबंधी परेशानी से आपको मुक्ति मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Temple: घर के मंदिर में जरूर रखें ये चीजें, देखते-ही-देखते खुल जाएगा भाग्य

    ग्रहों के बुरे प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

    शमी के पेड़ का संबंध शनि से माना गया है। ऐसे में यदि आप शमी के पेड़ पर कलावा बांधते हैं, तो इससे शनि के बुरे प्रभाव कम हो सकते हैं। इसके साथ ही शमी के पेड़ में कलावा बांधने से राहु-केतु का भी बुरा प्रभाव कम होता है, जिससे हर क्षेत्र में सफलता के योग बनते हैं।

    खबरें और भी

    इन पेड़ों पर बांधे कलावा

    यदि आपके जीवन में लगातार समस्याएं बनी हुई है, तो इसके लिए बरगद के पेड़ में कलावा जरूर बांधना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही केले के वृक्ष में भी कलावा बांधना शुभ माना जाता है। इससे जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।