Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki Avatar: कब और कहां लेंगे भगवान विष्णु कल्कि का अवतार?

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 04:09 PM (IST)

    सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर कल्कि जयंती मनाई जाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर जगत के पालनहार भगव ...और पढ़ें

    Kalki Avatar: क्यों लेंगे भगवान विष्णु कल्कि का अवतार? (Pic Credit-AI)
    Kalki Avatar: क्यों लेंगे भगवान विष्णु कल्कि का अवतार? (Pic Credit-AI)

    HighLights

    1. सनातन धर्म श्रीहरि की पूजा का महत्व है।
    2. भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है।
    3. भगवान विष्णु कल्कि का अवतार लेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जब धरती पर कोई संकट आता है, तो संकट को दूर करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने अभी तक धर्म की रक्षा के लिए 23 अवतार लिए हैं। 24वां अवतार ‘कल्कि अवतार’ के रूप में होना बाकी है। अग्नि पुराण के अध्याय 16 में भगवान कल्कि के अवतार (Kalki Avatar prophecy) में बताया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान विष्णु कल्कि (when will Kalki Avatar appear) का अवतार कब और कहां लेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    कब लेंगे भगवान कल्कि अवतार? (Kalki Avatar kab Hoga)

    धार्मिक पुराणों की मानें, तो कलयुग 432,000 वर्षों का है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कलयुग का अभी पहला चरण चल रहा है। अग्नि पुराण के अनुसार, कलयुग के दौरान पापियों का नाश करने के लिए भवगान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे। उत्तर प्रदेश के संभल नामक जिले में एक ब्रह्माण के परिवार में भगवान विष्णु का कल्कि अवतार होगा। उनके पास एक घोडा होगा, जिसका नाम देवदत्त होगा। इसी पर बैठकर कल्कि दुष्टों का नाश करेंगे।

    जैसे-जैसे कलयुग का समय बीतेगा और पृथ्वी पर पाप अधिक बढ़ जाएंगे। व्यक्ति में संस्कारों का नाश होगा। शिष्य अपने गुरु के उपदेशों का पालन करना छोड़ देंगे। ऐसे में भगवान विष्णु धर्म की रक्षा और अधर्म का नाश के लिए सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर अवतार लेंगे।

    अथासौ युगसन्ध्यायां दश्युप्रयेषु राजसु ।

    जनिता विष्णुयशसो नाम्ना कल्किर्जगत्पतिः

    इस श्लोक का अर्थ है कि 2 योगों के लिए पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे। इस दौरान धरती पर अधिक पाप बढ़ जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Ramayan Katha: राक्षस कुल की होकर भी त्रिजटा ने की थी सीता जी की मदद, लंका छोड़ यहां बिताया था जीवन

    भगवान विष्णु के अवतार

    1. श्री सनकादि मुनि

    2.वराह अवतार

    3.नारद अवतार

    4.नर-नारायण

    5. कपिल मुनि

    6.दत्तात्रेय अवतार

    7. यज्ञ

    8.भगवान ऋषभदेव

    9.आदिराज पृथु

    10. मत्स्य अवतार

    11.कूर्म अवतार

    12.भगवान धन्वन्तरि

    13. मोहिनी अवतार

    14. भगवान नृसिंह

    15. वामन अवतार

    16. हयग्रीव अवतार

    17. श्रीहरि अवतार

    18.परशुराम अवतार

    19. महर्षि वेदव्यास

    20. हंस अवतार

    21.श्रीराम अवतार

    22.श्रीकृष्ण अवतार

    23.बुद्ध अवतार

    24.कल्कि अवतार

    यह भी पढ़ें: Ramayan: महर्षि वाल्मीकि ने नहीं बल्कि इन्होंने लिखी थी पहली रामायण, जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी