Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 15 Apr 2024 04:20 PM (IST)

    यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी ...और पढ़ें

    Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप
    Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

    HighLights

    1. यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाया जाता है।
    2. भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।
    3. साधक एकादशी तिथि पर श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kamada Ekadashi 2024: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही एकादशी व्रत रखा जाता है। इस वर्ष 19 अप्रैल को कामदा एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मृत्यु उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। अतः साधक एकादशी तिथि पर श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अगर आप भी जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो कामदा एकादशी तिथि पर स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।    

    यह भी पढ़ें: कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक कामदा एकादशी पर 'ऊँ श्री ईश्वराय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ' ऊँ श्री प्रजापतये नम:' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक कामदा एकादशी पर 'ऊँ श्री सुरेशाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ श्री सर्वेश्वराय नम:' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक कामदा एकादशी के दिन 'ऊँ श्री अच्युताय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान मत्स्य की कृपा पाने हेतु 'ऊँ श्री जनार्दनाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक कामदा एकादशी पर 'ऊँ श्री चतुर्भुजाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ श्री उपेन्द्राय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ' ऊँ श्री गोविन्दाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने हेतु 'ऊँ श्री वामनाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक कामदा एकादशी पर'ऊँ श्री महेन्द्राय नम:' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु ' ऊँ श्री नारायणाय नम:' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।