Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर शिवलिंग में चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगी जीवन की सभी तकलीफें

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 10:07 AM (IST)

    कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2026) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, जो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आती है। यह भगवान विष्णु और शिव दोनों की कृपा प्रा ...और पढ़ें

    Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी के उपाय। (Ai Generated Image)

    Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी के उपाय। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली यह एकादशी न केवल भगवान विष्णु की कृपा पाने का दिन है, बल्कि यह भगवान शिव की पूजा के लिए भी बहुत विशेष दिन माना गया है। साल 2026 में कामदा एकादशी 29 मार्च को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त श्रीहरि के साथ-साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन के बड़े से बड़े संकट भी टल जाते हैं, तो आइए इस दिन से जुड़े प्रमुख उपाय को जानते हैं।

    kamda ekadashi shivling ke upay 1

    Ai Generated Image

    शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें (Kamada Ekadashi 2026 Remedies)

    1. काले तिल - एकादशी के दिन तिल का दान बहुत पुण्यकारी माना जाता है। अगर आप शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करते हैं, तो इससे शनि दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। यह उपाय आपके जीवन में आ रही सभी बाधाओं का नाश करता है।

    2. शहद - अगर आपके घर में कलह बनी रहती हैं, तो एकादशी के दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करें। ऐसा करने से वाणी में मधुरता आती है, गुप्त शत्रु शांत होते हैं। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

    3. गन्ने का रस - कामदा एकादशी के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए यह उपाय रामबाण की तरह माना जाता है।

    खबरें और भी

    4. कच्चा दूध और गंगाजल - मानसिक शांति और अच्छी सेहत के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और गंगाजल मिलाकर चढ़ाएं। अभिषेक करते समय "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे चंद्र ग्रह मजबूत होता है।

    5. बिल्व पत्र - भगवान शिव को बिल्व पत्र बहुत प्रिय है। ऐसे में कामदा एकादशी पर 3 या 5 बिल्व पत्र पर चंदन लगाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से अधूरी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

    पूजा विधि (Kamada Ekadashi 2026 Puja Rituals)

    • कामदा एकादशी की सुबह जल्दी उठें।
    • स्नान-ध्यान करें और पीले रंग के कपड़े पहनें।
    • भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।
    • इसके बाद शिव मंदिर जाएं।
    • शिवलिंग का अभिषेक करें।
    • अंत में घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
    • अपनी सभी गलतियों के लिए क्षमा मांगें और सुखी जीवन की कामना करें।

    यह भी पढ़ें- Rangbhari Ekadashi 2026 Date: 26 या 27 फरवरी कब है रंगभरी एकादशी? जानें तिथि और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।