Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamika Ekadashi पर श्री हरि को राशि अनुसार चढ़ाएं ये खास चीजें, धन और यश में होगी वृद्धि

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 02:31 PM (GMT+05:30)

    कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi 2025 Kab Hai?) को बहुत विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। हिंदू पंचांग के अन ...और पढ़ें

    Kamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी पर चढ़ाएं ये चीजें।
    Kamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी पर चढ़ाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. एकादशी साल के प्रमुख व्रतों में से एक है।
    2. एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. एकादशी माह में दो बार आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कामिका एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना गया है। यह दिन विष्णु जी को समर्पित है, जो लोग इस व्रत को रखते हैं, उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है। एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह एकादशी (Kamika Ekadashi 2025) 21 जुलाई, 2025 को मनाई जा रही है।

    ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन भक्तिपूर्ण पूजा करते हैं और श्री हरि को उनकी प्रिय चीजें चढ़ाते हैं, उन्हें सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    कामिका एकादशी पर चढ़ाएं ये चीजें (Kamika Ekadashi 2025 Remedies)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को कामिका एकादशी पर विष्णु भगवान को गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर श्री हरि को दूध से बनी मिठाई चढ़ानी चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करने चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को कामिका एकादशी पर नारायण को धनिया की पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर श्री हरि को पंचामृत चढ़ाना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर भगवान विष्णु को मोर का पंख चढ़ाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को इस तिथि पर श्री हरि को कौड़ी अर्पित करनी चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर नारायण को रोली अर्पित करनी चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर नारायण को शमी पत्र अर्पित करने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन पर भगवान विष्णु को हल्दी अर्पित करनी चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस तिथि पर भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2025 Daan: इन वस्तुओं के दान से कामिका एकादशी का व्रत होगा सफल, नहीं होगी अन्न-धन की कमी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।