Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Maas 2024: करवा चौथ से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक, नोट करें कार्तिक महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार की तिथि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 14 Oct 2024 06:12 PM (IST)

    सनातन धर्म में कार्तिक महीने ((Kartik 2024 Festival List) का विशेष महत्व है। यह महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस महीने में प् ...और पढ़ें

    Kartik Maas 2024: कार्तिक मास का धार्मिक महत्व
    Kartik Maas 2024: कार्तिक मास का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी और राधा कुंड स्नान है।
    2. 01 नवंबर को दिवाली और गौरी व्रत पर्व मनाया जाएगा।
    3. 15 नवंबर को देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kartik Month Vrat Tyohar 2024: अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह में आश्विन महीने का समापन होगा। साथ ही कार्तिक महीने की शुरुआत होगी। कार्तिक महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें करवा चौथ, रमा एकादशी, धनतेरस, कार्तिक अमावस्या, हनुमान पूजा, दिवाली, भाई दूज, यम द्वितीया, छठ पूजा आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा, अक्टूबर महीने में प्रदोष व्रत और कालाष्टमी समेत कई प्रमुख मासिक त्योहार भी मनाए जाएंगे। आइए, कार्तिक महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर मिट्टी के करवे से क्यों दिया जाता है अर्घ्य? माता सीता से जुड़ा है इसका कनेक्शन

    व्रत-त्योहार सूची (Masik Vrat Tyohar August 2024)

    • 18 अक्टूबर कार्तिक माह शुरू...
    • 20 अक्टूबर को करवा चौथ और व्रकतुंड संकष्टी चतुर्थी है।
    • 21 अक्टूबर को रोहिणी व्रत है। इस दिन वासुपूज्य स्वामी की पूजा की जाती  है। 
    • 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी और राधा कुंड स्नान है।
    • 24 अक्टूबर को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण अष्टमी है।
    • 28 अक्टूबर को रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी है।
    • 29 अक्टूबर को धनतेरस और यम दीपम एवं प्रदोष व्रत है।
    • 30 अक्टूबर को काली चौदस और हनुमान पूजा है।
    • 30 अक्टूबर को मासिक शिवरात्रि है।
    • 31 अक्टूबर को काली पूजा है। इस दिन मां काली की पूजा की जाएगी।
    • 01 नवंबर को दिवाली, चोपड़ा पूरा और केदार गौरी व्रत है।
    • 01 नवंबर को कार्तिक अमावस्या और शारदा पूजा है।
    • 02 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा है।
    • 03 नवंबर को यम द्वितीया और भैया दूज है।
    • 05 नवंबर को विनायक चतुर्था एवं नहाय खाय है।
    • 06 नवंबर को खरना और लाभ पंचमी है।
    • 07 नवंबर को संध्या अर्घ्य छठ पूजा है।
    • 08 नवंबर को सुबह का अर्घ्य और गोपाष्टमी है।
    • 09 नवंबर को अक्षय नवमी और मासिक दुर्गाष्टमी है।
    • 10 नवंबर को जगद्धात्री पूजा है। इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। 
    • 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है।
    • 13 नवंबर को तुलसी विवाह है।
    • 13 नवंबर को प्रदोष व्रत है।
    • 14 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी है।
    • 15 नवंबर को देव दीपावली और मणिकर्णिका स्नान और गुरु नानक जयंती है।
    • 16 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है।

    यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ व्रत के दौरान इन नियम का जरूर करें पालन, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।