Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Maas 2024: कार्तिक मास में दीपक जलाने का है विशेष महत्व, जानें इसके पूजा नियम

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 09:54 AM (IST)

    हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा माना जाता ...और पढ़ें

    Kartik Maas 2024: कार्तिक माह में दीया जलाना क्यों है महत्वपूर्ण?
    Kartik Maas 2024: कार्तिक माह में दीया जलाना क्यों है महत्वपूर्ण?

    HighLights

    1. कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है।
    2. इस दौरान जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
    3. इसे दामोदर माह के नाम से भी जाना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू कैलेंडर का कार्तिक माह आठवां महीना होता है। यह पूरा महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। कार्तिक महीने की शुरुआत हो चुकी है। कार्तिक मास हिंदुओं के बीच अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। इसे (Kartik Maas 2024) दामोदर माह के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने ज्यादा से ज्यादा धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य करने चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    कार्तिक माह में दीया जलाना क्यों है महत्वपूर्ण?

    कार्तिक माह में दीपक जलाने का अर्थ है कि अपने मन और आत्मा से अंधकार और नकारात्मकता ऊर्जा को दूर करना है। यहां अंधकार का मतलब अज्ञानता से है। इस दौरान जो लोग भगवान विष्णु के सामने दीया जलाते हैं और उनकी विधिवत पूजा करते हैं, उन्हें अहंकार, लालच, वासना और भौतिकवादी दुनिया से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। साथ ही आत्मा शुद्ध होती है। वहीं, इस दौरान दीपक जलाने से जीवन में शुभ और सकारात्मकता आती है।

    कार्तिक माह के पूजन नियम (Kartik Maas 2024 Puja Rules)

    • सुबह जल्दी ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
    • पूजा अनुष्ठान शुरू करने से पहले पवित्र स्नान करें।
    • इस माह के दौरान लगभग सभी मंदिरों में विशेष पूजा और कथा का आयोजन होता है, इसलिए बड़ी संख्या में भगवान विष्णु के भक्त सुबह-सुबह मंदिर जाएं।
    • जो लोग मंदिर जाने में असमर्थ हैं, वे एक लकड़ी का तख्ता लें और उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें और घर पर दीया जलाएं।
    • कार्तिक मास कथा का पाठ करें।
    • पूजा पूरी करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
    • इस माह में गंगा नदी में स्नान करना अत्यधिक पुण्यदायी माना जाता है।
    • इस दौरान भगवान विष्णु के नामों का जाप करें।
    • भगवद गीता, रामायण और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
    • तुलसी के पौधे के पास दीया जलाएं यह बहुत शुभ माना जाता है।
    • इस दौरान दान-पुण्य करें और गरीबों को भोजन अवश्य खिलाएं।
    • प्रतिदिन भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाएं।

    यह भी पढ़ें: Kartik Month 2024: कार्तिक माह में जरूर करें यह काम, मिलेगी मुरलीधर की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी