Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Month 2023: पापों से मुक्ति दिला सकता है कार्तिक का यह पवित्र महीना, जानिए कुछ उपाय

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 04:59 PM (IST)

    Kartik Maas Upay 29 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन से कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में इस माह को विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही कार्तिक ...और पढ़ें

    Kartik Month 2023 जानिए कार्तिक मास के उपाय।
    Kartik Month 2023 जानिए कार्तिक मास के उपाय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Kartik Maas 2023: हिंदू मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह भगवान विष्णु जी का प्रिय माह माना गया है। ऐसे में साधक को इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ मिल सकता है। शास्त्रों में इस माह में कई ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हे करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए कार्तिक माह के कुछ उपाय।

    पीपल के पेड़ के उपाय

    पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में कार्तिक माह में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

    कार्तिक स्नान के लाभ

    कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले किसी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही पुण्य फलदाई माना जाता है। माना जाता है कि कार्तिक स्नान से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं और उसे मोक्ष प्राप्ति होती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    होगी सुख-समृद्धि का प्राप्ति

    कार्तिक मास में लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ भी जरूर करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही है सभी प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही साधक को सुख-समृद्धि का प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें  - Masik Shivratri 2023: कार्तिक महीने में कब है मासिक शिवरात्रि? जानें-शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं व्रत लाभ

    तुलसी के उपाय

    कार्तिक माह में तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है। इस माह में तुलसी विवाह भी किया जाता है। ऐसे में यदि आप प्रतिदिन तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं और उसमें जल अर्पित करते हैं तो आपको तुलसी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'