Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Month 2023: खूब पैसा कमाते हैं कार्तिक माह में जन्मे लोग, जानिए और भी खासियत

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 10:00 AM (IST)

    kartik month born baby हिंदू धर्म में माना गया है कि बच्चे के जन्म के समय से उसका भविष्य भी निर्धारित किया जा सकता है। हर महीने पैदा होने वाले लोगों म ...और पढ़ें

    Kartik Month 2023 जानिए कार्तिक माह में जन्मे लोगों की खासियत।
    Kartik Month 2023 जानिए कार्तिक माह में जन्मे लोगों की खासियत।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Kartik Maas 2023: इस साल 29 अक्टूबर, 2023 रविवार के दिन से कार्तिक मास का शुभारंभ हो चुका है। यह माह भगवान विष्णु की उपासना के लिए समर्पित माना जाता है। हिंदू धर्म में कार्तिक माह को बहुत ही पवित्र माना गया है। इस माह में नदी में स्नान और दान करना, ब्रह्म मुहूर्त में मां तुलसी की पूजा करना बहुत-ही पुण्यदायी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक माह में जन्में बच्चों का भाग्य कैसा होता है।

    ये है विशेषताएं

    कार्तिक मास में जन्में लोग एक्टिव और आत्मविश्वासी होते हैं। यह बहुत ही खुशहाल जीवन जीते हैं और अपने व्यक्तित्व से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। साथ ही यह लोग जीवन में उच्च मानक अपनाते हैं। ये जातक बुद्धिमान और रचनाशील भी होते हैं, जिस कारण यह किसी भी कार्य में सफलता हासिल कर लेते हैं। सोच-समझकर बात करते हैं। इन जातकों में धीरज होता है, जिस वजह से यह सबसे मिलकर चलते हैं।

    ये हैं कुछ कमियां

    भगवान विष्णु के माह यानी कार्तिक माह में जन्मे जातकों में कुछ कमियां भी पाई जाती हैं। ये लोग अपने ऊपर अधिक खर्च करते हैं इसलिए इन्हें खर्चीला भी कहा जा सकता है। मर्जी का काम न होने पर यह लोग जल्दी नाराज भी हो जाते हैं। इन लोगों में काम टालने की आदत पाई जाती है। इन्हें अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद होता है। अपनी जिद के कारण यह अपनी बात मनवाने में सफल होते हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    भगवान विष्णु की करें पूजा

    कार्तिक माह भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए जिस व्यक्ति का जन्म कार्तिक मास में होता है उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। कार्तिक माह में जन्में जातकों को भविष्य में धन-धान्य की प्राप्ति होती है। ऐसे जातकों को क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ मिलता है। साथ ही इन जातकों को भगवान श्री हरि की पूजा से विशेष लाभ मिल सकता है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'