विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक माह, नोट करें करवा चौथ से दीवाली तक सभी व्रत-त्योहारों की तारीखें

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:03 PM (IST)

कार्तिक माह 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जो भगवान विष्णु और तुलसी की आराधना के लिए पवित्र माना ...और पढ़ें

कार्तिक माह में कब कौन सा व्रत और त्योहार है? (Picture Credit- AI Generated)

कार्तिक माह में कब कौन सा व्रत और त्योहार है? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह सभी महीनों पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पूरा महीना भगवान विष्णु, उनके अवतार भगवान श्रीकृष्ण और माता तुलसी की आराधना को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में श्रीहरि और तुलसी की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही शुभ परिणाम मिलते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक माह की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो रही है। इस माह में कई पर्व व्रत और पर्व मनाए जाते हैं, जैसे- धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा समेत आदि। ऐसे में आइए इस कार्तिक माह की शुरुआत होने से पहले बताते हैं कि इस माह में कब और कौन सा व्रत और पर्व मनाया जाएगा।

कार्तिक माह के व्रत और त्योहार का कैलेंडर (Kartik Month 2026 Fasts and Festivals Calendar)

  • 27 अक्टूबर को मासिक कार्तिगाई है।
  • 29 अक्टूबर को करवा चौथ, रोहिणी व्रत और वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
  • 2 नवंबर को भानु सप्तमी, अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। अहोई अष्टमी का व्रत महिलाएं संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए रखती हैं।
  • 5 नवंबर को गोवत्स द्वादशी और रमा एकादशी व्रत किया जाएगा।
  • 6 नवंबर को रमा एकादशी व्रत का पारण है। साथ ही धनतेरस और शुक्र प्रदोष व्रत है।
  • 7 नवंबर को काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि और छोटी दिवाली है।
  • 8 नवंबर को नरक चतुर्दशी, दिवाली, काली पूजा और दर्श अमावस्या है। इस दिन देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जाएगा।
  • 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
  • 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी।
  • 13 नवंबर को लाभ चतुर्थी है।
  • 14 नवंबर को लाभ पंचमी है।
  • 15 नवंबर को को छठ पूजा और स्कंद षष्ठी है। यह छठ पूजा का पहला दिन (नहाय-खाय) है।
  • 16 नवंबर को खरना है।
  • 17 नवंबर को छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
  • 18 नवंबर को छठ पूजा के आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
  • 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी है।
  • 21 नवंबर को तुलसी विवाह है।
  • 22 नवंबर को रवि प्रदोष व्रत है।
  • 23 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी है।
  • 24 नवंबर को देव दिवाली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दीवाली से पहले घर में करा रहे हैं पेंट, तो शांति और सकारात्मकता के लिए चुनें ये खास रंग

यह भी पढ़ें- Diwali 2026: कब मनाई जाएगी दीवाली? यहां देखें सही डेट और मां लक्ष्मी की पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।