Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dev Diwali 2024 Daan: देव दीपावली के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 14 Nov 2024 08:35 AM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो देव दीपावली (Dev Diwali 2024) पर भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी। भद्रा के पाताल और स्वर ...और पढ़ें

    Dev Diwali 2024 Daan: देव दीपावली का धार्मिक महत्व
    Dev Diwali 2024 Daan: देव दीपावली का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. भगवान शिव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
    2. देव दीपावली पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है।
    3. देव दीपावली के दिन शिव-शक्ति की उपासना की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस उपलक्ष्य पर देव दीपावली मनाई जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से साधक के सभी दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही शिव जी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में देव दीपावली पर दान (Dev Diwali 2024 Daan) करने का विधान है। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो देव दीपावली के दिन पूजा के बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: देव दीपावली पर भद्रावास योग समेत बन रहे हैं ये शुभ संयोग, प्राप्त होगा कई गुना फल

    इन चीजों का करें दान

    1. मेष राशि के जातक हनुमान जी की कृपा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन दिन गुड़ और गेहूं का दान करें।
    2. वृषभ राशि के जातक शुक्र मजबूत करने के लिए देव दीपावली के दिन चावल और चीनी का दान करें।
    3. मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें।
    4. कर्क राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए देव दीपावली के दिन दूध और दही का दान करें।
    5. सिंह राशि के जातक करियर में तरक्की के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन मूंगफली और शहद का दान करें।
    6. कन्या राशि के जातक कारोबार में लाभ पाने के लिए देव दीपावली के दिन मकई और गन्ने का दान करें।
    7. तुला राशि के जातक सुखों में वृद्धि हेतु कार्तिक पूर्णिमा के दिन सफेद रंग के वस्त्र और चावल का दान करें।
    8. वृश्चिक राशि के जातक मंगल देव की कृपा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
    9. धनु राशि के जातक कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए पूर्णिमा के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
    10. मकर राशि के जातक शिवजी को प्रसन्न करने हेतु देव दीपावली के दिन चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।
    11. कुंभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा हेतु पूर्णिमा के दिन नीले रंग के वस्त्र और काले तिल का दान करें।
    12. मीन राशि के जातक बृहस्पति देव की कृपा के लिए देव दीपावली के दिन पीले रंग के कपड़े का दान करें।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।