Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के बनेंगे योग; दूर होगी आर्थिक तंगी

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 09:56 AM (IST)

    कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024) 15 नवंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक म ...और पढ़ें

    Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय।
    Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय।

    HighLights

    1. कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है।
    2. इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जाएगी।
    3. इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा का दिन अपने आप में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा बेहद शुभ मानी जाती है। इस शुभ अवसर पर लोग श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024 Date) 15 नवंबर, 2024 को मनाई जाएगी, जो बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    ऐसा कहा जा रहा है कि यदि इस दिन कुछ उपाय किए जाए, तो धन से जुड़ी सभी समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं।

    कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय (Kartik Purnima 2024 Dhan Ke Upay)

    तरक्की के खुलेंगे मार्ग

    ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन पर मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना अति शुभ माना जाता है। ऐसे में देवी को मखाने या फिर चावल की खीर का भोग लगाएं। फिर उनके वैदिक का जाप और श्री सूक्त का पाठ करें। आरती से पूजा का समापन करें। इस उपाय को करने से तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। साथ ही धन में अपार वृद्धि होगी।

    कभी खाली नहीं रहेगी तिजोरी

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर धन की देवी माता लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करें और उनकी विधिवत पूजा करें। फिर कमल का फूल चढ़ाएं। इसके बाद अगले दिन उन कौड़ियों को अपने धन के स्थान या तिजोरी में रख दें।

    इस चमत्कारी उपाय को करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

    धन लाभ के बनेंगे योग

    कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अपने घर की अच्छी तरह से सफाई करें। साथ ही घर को दीपक व रंगोली से सजाएं। भगवान को खीर का भोग लगाएं। पूजा-पाठ करें। पीपल, गंगा व मंदिर में जाकर दीपदान करें। इससे घर में धन लाभ के योग बनेंगे।

    खबरें और भी

    साथ ही कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, इस दिन पीपल के वृक्ष पर दूध और जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, नोट करें सत्यनारायण पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।