Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Purnima 2025 Daan: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें इन खास चीजों का दान, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 12:20 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो देव दीपावली (Dev Diwali 2025) पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है।

    2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।

    3. भगवान शिव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग विष्णु जी की भी पूजा की जाती है। इस साल बुधवार 05 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है।

    lord vishnu  - 2025-04-14T151330_026

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर भोलेनाथ की पूजा करते हैं। इसके बाद अपनी आर्थिक और श्रद्धा अनुसार अन्न, धन और वस्त्र का दान करते हैं। अगर आप भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो पूजा के पश्चात इन चीजों का दान करें।

    राशि अनुसार दान (Dev Diwali Daan)

    • मेष राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा के बाद जरूरतमंदों के मध्य लाल रंग के कपड़े का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक देव दीपावली के दिन पूजा के बाद गरीबों के मध्य चावल और आटा का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा के बाद मंदिर में हरी सब्जी का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक देव दीपावली के दिन पूजा के बाद दूध और दही का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ और मूंगफली का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक देव दीपावली के दिन पूजा के बाद जरूरतमंद महिलाओं के मध्य हरी साड़ी का दान करें।
    • तुला राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों को सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक देव दीपावली के दिन गरीबों के मध्य गेहूं और चावल का दान करें।
    • धनु राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा के बाद पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
    • मकर राशि के जातक देव दीपावली के दिन पूजा के बाद जरूरतमंदों के मध्य कंबल और जूते-चप्पल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन काले के वस्त्र और काले तिल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक देव दीपावली के दिन मकई, पका पपीता और केला का दान करें।

    यह भी पढ़ें- Kartik Purnima 2025 Date: 04 या 05 नवंबर, कब है कार्तिक पूर्णिमा? यहां नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी