Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर राशि अनुसार करें ये दान, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 04:21 PM (IST)

    करवा चौथ का पर्व बेहद खास माना गया है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यह ...और पढ़ें

    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर राशि अनुसार करें ये दान।
    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर राशि अनुसार करें ये दान।

    HighLights

    1. करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    2. करवा चौथ व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद तोड़ा जाता हैं।
    3. करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का दिन बेहद शुभ माना जाता है। आमतौर पर यह व्रत विवाहित महिलाएं रखती हैं। इस साल करवा चौथ दिन रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा। इसे करक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी होता है। इस व्रत (Karwa Chauth 2024) को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं।

    वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कुछ चीजों के दान (Karwa Chauth 2024 Daan)को बहुत ही शुभ माना गया है, तो आइए जानते हैं कि राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए?

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होगी दरिद्रता और जागेगा सोया हुआ भाग्य

    करवा चौथ पर राशि अनुसार करें ये दान (Karwa Chauth Daan For Zodiac Sign)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को करवा चौथ पर लाल वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि की महिलाएं इस शुभ दिन पर गुलाबी चूड़ियों का दान करें।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि की महिलाओं को इस दिन मेहंदी का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि की महिलाओं को मंदिर में सिंदूर का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाओं को इस शुभ तिथि पर पायल का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि की औरतों को इस मौके पर फूलों का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि की महिलाओं को इस पावन मौके पर आलता का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की महिलाओं को इस शुभ अवसर पर लाल चुनरी का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि की महिलाओं को इस तिथि पर पीली साड़ी का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि की महिलाओं को इस शुभ दिन पर काजल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि की औरतों को इस तिथि पर वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि की महिलाओं को इस शुभ अवसर पर मेकअप के सामान का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Mulank 5 Jyotish: 14 अक्टूबर से इस मूलांक के जातकों की चमकेगी किस्मत, एंजल की सलाह का जरूर करें पालन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।