Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karva Chauth 2024: सरगी करने का नहीं है रिवाज, तो करवा चौथ से एक दिन पहले खाएं ये चीजें

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 11:37 AM (IST)

    करवा चौथ का व्रत बेहद पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पंचांग के अनुसार इस साल यह ...और पढ़ें

    Karva Chauth 2024: करवा चौथ से एक दिन पहले क्या खाएं?
    Karva Chauth 2024: करवा चौथ से एक दिन पहले क्या खाएं?

    HighLights

    1. करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    2. करवा चौथ व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद तोड़ा जाता हैं।
    3. करवा चौथ वाले दिन चंद्रमा को सीधे नहीं देखना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ व्रत को बेहद ही शुभ माना गया है। इस बार यह 20 अक्टूबर, 2024 दिन रविवार यानी आज मनाया जा रहा है। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है, खासकर जो शादी के बाद पहली बार इसे रख रही हैं। यह व्रत पूरे दिन बिना पानी के रहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत (Karwa Chauth 2024) सुबह सूर्योदय से पहले सरगी के सेवन के साथ शुरू होता है और रात में चंद्रमा को देखने और उसे अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है।

    परंपरा के अनुसार, महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं, तो आइए जानते हैं कि सरगी खाने का जिनके घर पर रिवाज नहीं है, उन्हें एक दिन पहले क्या खाना चाहिए?

    करवा चौथ से एक दिन पहले क्या खाएं? (Karwa Chauth Me Ek Din Phle Kya Khayen )

    एक दिन पहले ज्यादा खाने से बचें। भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन एक दिन पहले न करें। व्रत से पहले नींबू पानी पिएं। शाम के खाने में चावल, दाल, दलिया, और हर सब्जियों को शामिल करें। सूखे मेवे का सेवन करें। सेवइयां का सेवन करें। मीठी मठरी का सेवन करें।

    लहसुन, प्याज को खाने में गलती से एक दिन पहले और एक दिन बाद शामिल न करें। इससे व्रत खंडित हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और बैलेंस डाइट लें। सात्विक खाना ही ग्रहण करें।

    करवा चौथ पर चांद निकलने का समय (Moon Rise Time Or Puja Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की पूजा शाम को 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक के बीच होगी। वहीं, इस दिन चांद निकलने (Chand Nikalne Ka Time) का समय शाम 07 बजकर 54 मिनट का है। इस दौरान आप चंद्रमा को अर्घ्य और उनकी पूजा कर सकते हैं। साथ ही इसके बाद ही व्रत का पारण किया जाएगा।

    करवा चौथ पूजन मंत्र

    1.करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा।

    ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥

    इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे।

    2.वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

    3.देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परम् सुखम्। सन्तान देहि धनं देहि सर्वकामांश्च देहि मे।।

    यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की मेहंदी में जरूर मिलाएं ये चीजें, वैवाहिक जीवन की दूर होंगी सभी मुश्किलें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी