यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2024 Upay: सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ पर करें यह एक उपाय, दूर होंगी सभी मुश्किलें
करवा चौथ का दिन बेहद शुभ माना जाता है। यह तिथि सभी महिलाओं के लिए बहुत खास है। इस दिन (Karwa Chauth 2024) विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने पतियों ...और पढ़ें

HighLights
- करवा चौथ का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
- यह तिथि सभी महिलाओं के लिए बहुत खास है।
- इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं कठोर व्रत का पालन करती हैं। यह पर्व पति और पत्नी के बीच प्यार और समर्पण का प्रतीक है। यह त्योहार पूरे उत्तर भारत में व्यापक रूप से मनाया जाता है और इसका अत्यधिक महत्व है, क्योंकि महिलाएं इस मौके पर अपने पतियों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत का पालन करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। इस साल यह 20 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है, तो आइए यहां करवा चौथ से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
(1).jpg)
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ पर करें यह 1 उपाय (Karwa Chauth 2024 Upay )
यदि किसी के वैवाहिक जीवन में लगातार मुश्किलें आ रही हैं, तो उन्हें करवा चौथ के दिन एक कागज पर अपनी सभी समस्याओं के बारे में लिखना चाहिए, जिससे वो निजात पाना चाहती हैं। इसके बाद दूसरे कागज पर उस समस्या का हल लिखना चाहिए। फिर किसी भी शिवालय जाकर शिव परिवार की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके बाद शिव जी के चरणों में उस प्रार्थना की अर्जी को अर्पित कर देना चाहिए।
इसके पश्चात भगवान शंकर से सुखी दांपत्य जीवन की कामना करनी चाहिए और मंदिर से आते समय परेशानी वाले कागज को वहीं छोड़कर और समाधान वाले कागज को लेकर आना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय को करते समय आपको कोई देख न पाए। इससे आपको तुरंत बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
करवा चौथ मंत्र (Karwa Chauth 2024 Mantra)
1. गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥
चंद्रोदय समय
करवा चौथ (Karwa Chauth 2024 Subh Muhuart) पर शाम 07 बजकर 54 मिनट पर चांद निकलेगा।
क्यों है इस बार का करवा चौथ बेहद शुभ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर, 2024 को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी। साथ ही इस तिथि का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा। पंचांग (Puja Time Or Shubh Muhurat) को देखते हुए करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का व्रत रविवार, 20 अक्टूबर रखा जाएगा।
खबरें और भी
वहीं, करवा चौथ की पूजा शाम को 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक के बीच होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगा, जिसके चलते यह तिथि बहुत शुभ मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इस सरल विधि से करें पूजा, नोट करें चंद्रोदय समय और अर्घ्य मंत्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।