विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ व्रत के दिन पीरियड्स आ जाएं तो न लें टेंशन! पूजा, कथा और अर्घ्य के सही नियमों को समझें

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:33 PM (IST)

करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन का महिलाएं काफी पहले ...और पढ़ें

करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें (Picture Credit: AI Generated)

करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. पीरियड्स में भी करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं महिलाएं।

  2. पूजा सामग्री न छुएं, दूर बैठकर कथा सुन सकती हैं।

  3. पति या अन्य महिला पूजा करें, आप अर्घ्य दे सकती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर पूजा-पाठ के कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं और उनका पालन करके ही पूजा का फल मिलता है। ऐसे ही करवा चौथ का व्रत भी सुहागिन महिलाएं विधि-विधान और नियम के साथ करती हैं, जिससे इसका पूर्ण फल मिले।

यह दिन हर सुहागिन स्त्री के लिए बहुत खास है क्योंकि वो पति की दीर्घायु की कामना में निर्जला उपवास करती है। पूरे दिन व्रत करने के बाद चांद के दर्शन करके व्रत का पारण किया जाता है।

वहीं कई बार मन में एक सवाल यह भी आता है कि अगर करवा चौथ के व्रत के दिन पीरियड्स आ जाएं, तो क्या करना चाहिए? क्या ऐसी स्थिति में व्रत खंडित हो जाता है? क्या इस तरह की पूजा स्वीकार्य नहीं होती है? यही नहीं अगर किसी महिला को व्रत के दौरान ही पीरियड्स आ जाते हैं, तो उसे व्रत करते समय मन में कई शंकाएं भी होती हैं। आइए आपको बताते हैं, अगर करवा चौथ के दिन पीरियड्स आ जाएं तो पूजा कैसे की जा सकती है और कथा के साथ अर्घ्य तक के नियम क्या हैं?

क्या पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत किया जा सकता है?

अगर हम शास्त्रों की मानें तो कोई भी व्रत या उपवास आप पीरियड्स के दौरान भी कर सकती हैं। करवा चौथ का व्रत साल में एक बार आता है और अगर इस दिन आपको पीरियड्स आ जाएं तब भी आप बेझिझक व्रत कर सकती हैं।

वहीं आपको व्रत आरंभ करने से पहले पीरियड्स आ जाएं तो आपको बिना किसी शंका के व्रत का संकल्प करना चाहिए, हालांकि आपको इस दिन पूजा से संबंधित काम नहीं करने चाहिए। आप आम दिनों की ही तरह इस दिन पूरे दिन व्रत का पालन करके चांद के दर्शन के बाद व्रत खोल सकती हैं।

क्या पीरियडस के दौरान करवा चौथ की पूजा करना ठीक है?

किसी भी पूजा-पाठ के नियमों की ही तरह व्रत के लिए कोई मनाही नहीं है, लेकिन इस दिन आपको पूजा के सामान को स्पर्श नहीं करना चाहिए। आप घर की अन्य किसी महिला से पूजा करवा सकती हैं या आपके स्थान पर आपके पति इस पूजा को कर सकते हैं। आप पूजा की चीजों को न छुएं, लेकिन आप दूर बैठकर पूजा में सम्मिलित जरूर हो सकती हैं और कथा भी सुन सकती हैं।

क्या पीरियडस के दौरान चांद को अर्घ्य दिया जा सकता है?

आप पीरियड्स के दौरान भले ही पूजा न कर पाएं, लेकिन आप चांद को अर्घ्य दे सकती हैं और चांद के छलनी से दर्शन करके व्रत खोल सकती हैं। आप चंद्रमा के दर्शन के समय मंत्रों का जाप भी कर सकती हैं और चावल के फरे भी अर्पित कर सकती हैं।

पीरियड्स के दौरान करवा चौथ की पूजा कैसे करें

  • अगर आपको करवा चौथ के दिन पीरियड्स आ जाएं तो आप इस दिन व्रत का पालन नियम से करें और मानसिक पूजा करें।
  • इस दिन आप सोलह श्रृंगार करके नए वस्त्र और गहने भी धारण कर सकती हैं।
  • चूंकि पीरियड्स के दौरान पूजा के किसी भी सामान का स्पर्श हीं करना चाहिए, इसलिए आप किसी अन्य महिला से करवा चौथ की पूर्ण कथा सुनें।
  • घर में कोई अन्य महिला मौजूद नहीं है तो आपके पति पूरी पूजा और कथा कर सकते हैं। इससे भी पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
  • करवा चौथ पूजन समापन के बाद आप चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण कर सकती हैं।

यदि आपको करवा चौथ के दिन पीरियड्स आ जाएं, तो आपको यहां बताए नियमों का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर छलनी से ही क्यों देखा जाता है चांद और पति का चेहरा? पढ़ें वीरवती से जुड़ी पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें- करवा चौथ 2026: पंजाब, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसे मनाया जाता है यह पर्व?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।