विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karwa Chauth 2026: बादलों ने ढक दिया है चांद तो न हों परेशान, बिना दर्शन 5 तरीकों से खोल सकती हैं व्रत

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:46 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 08:52 PM (IST)

करवा चौथ 2026 पर यदि चंद्रमा बादलों में छिप जाए, तो व्रत खोलने के लिए ज्योतिष और धर्म शास्त्रों में ...और पढ़ें

करवा चौथ पर चंद्र दर्शन न हों तो क्या करें सुहागिन महिलाएं? (Picture Credits- AI Images)

करवा चौथ पर चंद्र दर्शन न हों तो क्या करें सुहागिन महिलाएं? (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) का व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं को चंद्र दर्शन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस व्रत का समापन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए करती हैं।

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि करवा चौथ पर मौसम खराब होने की वजह से चांद समय पर दिखाई नहीं देता है, जिसकी वजह से व्रत करने वाली महिलाएं परेशान होने लगती हैं कि वे चंद्रमा के दर्शन किए बिना कैसे अर्घ्य दें और व्रत कैसे खोलें। ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के अनुसार, यदि करवा चौथ के दिन चंद्रमा दिखाई न दे, तो विशेष नियम (Karwa Chauth Vrat Rules) के अनुसार व्रत को खोला जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि चंद्रमा दिखाई न देने पर व्रत कैसे खोला जाए।

चंद्र दर्शन न होने पर व्रत खोलने के शास्त्रसम्मत विकल्प

सटीक समय और दिशा का ज्ञान: पंचांग या मोबाइल ऐप के माध्यम से चंद्रोदय का सही समय और दिशा (उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा) जान लें। उसी समय उस दिशा की ओर मुख करके मानसिक रूप से चंद्रमा का ध्यान करें और अर्घ्य देकर व्रत खोलें।

शिवजी के मस्तक पर विराजमान चंद्र पूजन: भगवान शिव की मूर्ति या चित्र में उनके मस्तक पर विराजमान चंद्रदेव का पूजन करें, अनजाने में हुई भूल की क्षमा प्रार्थना करें और अर्घ्य अर्पित करें।

चावल की ढेरी पर चंद्र आकृति बनाना: चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर चावल की ढेरी बनाएं और उस पर चंद्रमा की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा करें।

अग्नि को साक्षी मानना: यदि चंद्रमा बिल्कुल न दिखाई दे, तो अग्नि यानी दीपक को साक्षी मानकर चंद्रदेव का स्मरण करें और आरती के बाद जल ग्रहण करें।

अर्घ्य के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • करवा चौथ के दिन अर्घ्य के समय भूलकर भी काले रंग के कपड़े धारण न करें। ऐसा माना जाता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
  • अर्घ्य के दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें। ऐसा करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
  • इसके अलावा अर्घ्य देने से पहले किसी भी चीज का सेवन न करें। इस तरह की गलती करने से व्रत टूट सकता है।

करवा चौथ 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2026 Date and Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को रात 01 बजकर 06 मिनट से होगी। वहीं, इस माह का समापन 29 अक्टूबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, इस बार करवा चौथ व्रत 29 अक्टूबर को किया जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 10 मिनट तक
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय: रात 08 बजकर 39 मिनट पर

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: क्या एक घूंट पानी से टूट जाएगा गर्भवती महिलाओं का व्रत, ज्योतिषी ने दी खास सलाह

यह भी पढ़ें- करवा चौथ 2026: स्टील या प्लास्टिक का करवा तो नहीं खरीद रहीं? कहीं अनजाने में निष्फल न हो जाए आपका व्रत!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।