Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? दिल्ली से लेकर लखनऊ तक देखें शहरों की पूरी लिस्ट
Karwa Chauth 2026 पर दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, मुंबई समेत कई शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग रहेगा। अपने शहर में चंद्रोदय टाइम और पूजा का शुभ मुहूर्त यहां देखें।

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल भर के इंतजार के बाद आखिरकार करवाचौथ का पर्व आ गया है। यह दिन हर सुहागिन महिला के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए पूरे दिन बिना पानी के व्रत रखती हैं।
करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। दिनभर उपवास रखने के बाद महिलाएं रात में चांद निकलने का इंतजार करती हैं। चांद को अर्घ्य देने और उसकी पूजा करने के बाद ही व्रत खोला जाता है, इसलिए चांद निकलने का सही समय पता होना बहुत जरूरी है। इस साल करवाचौथ 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी।
इस दिन दिल्ली, मुंबई, कानपुर, लखनऊ, पटना समेत सभी शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग रहेगा। कई महिलाएं इसको लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि उनके शहर में चांद कितने बजे दिखेगा।इसी को ध्यान में रखते हुए हमने उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा जी से बात की। उन्होंने बताया कि अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय क्या रहने वाला है, ताकि आप सही समय पर पूजा करके अपना व्रत पूरा कर सकें।
करवाचौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद?
यहां देश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का संभावित समय दिया गया है:
- दिल्ली: रात 8 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट के आसपास
- गाजियाबाद: रात करीब 8 बजकर 16 मिनट के आसपास
- मुंबई: रात करीब 9:00 बजे के आसपास
- कानपुर: रात करीब 8 बजकर 05 मिनट के आस-पास
- लखनऊ: रात करीब 8 बजकर 06 मिनट के आस-पास
- प्रयागराज: रात करीब 8:00 बजे आसपास
- आगरा: रात करीब 8 बजकर15 मिनट के आसपास
- पटना: रात 7बजकर48 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट के आसपास
- अमृतसर: रात करीब 8 बजकर 24 मिनट के आसपास
- चंडीगढ़: रात करीब 8 बजकर 18 मिनट के आसपास
- गुरुग्राम: रात करीब 8 बजकर 22 मिनट के आसपास
- फरीदाबाद: रात करीब 8 बजकर 20 मिनट के आसपास
- भोपाल: रात करीब 8 बजकर 33 मिनट के आसपास
- इंदौर: रात 8 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट के आसपास
- उज्जैन: रात करीब 8 बजकर 32 मिनट के आसपास
करवाचौथ पर चांद देखने का क्या है महत्व?
करवाचौथ के दिन महिलाएं सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू करती हैं। इसके बाद वे पूरे दिन भोजन और पानी का सेवन नहीं करतीं। शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा की जाती है। पूजा के बाद महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं।
चंद्रमा के दर्शन करने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला जाता है। कई जगहों पर महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखती हैं।
अत: चांद दिखाई देने का वास्तविक समय मौसम, बादलों और स्थानीय भौगोलिक स्थिति के कारण थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को अपने शहर के अनुसार समय की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में रहेगा चंद्रमा, जानें व्रत खोलने का सही समय
यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर भद्रा काल से सुहागिन महिलाओं की बढ़ी चिंता, ज्योतिषी ने बताया सरगी मुहूर्त और चांद की टाइमिंग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।